Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, June 7
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»नाहन शहर में डा. बिन्दल की अगुवाई में निकली शानदार तिरंगा यात्रा
    सिरमौर

    नाहन शहर में डा. बिन्दल की अगुवाई में निकली शानदार तिरंगा यात्रा

    By Himachal VartaAugust 13, 2022
    Facebook WhatsApp

    नाहन- (हिमाचल वार्ता न्यूज)  :- भाजपा नाहन मंडल की ओर से आज शनिवार को विधायक एवं पूर्व अध्यक्ष हि.प्र. विधानसभा डा. राजीव बिन्दल की अगुवाई में ऐतिहासिक नाहन शहर में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा हिूंद आश्रम से प्रारम्भ होकर बड़ा चौका, बस स्टैंड, रानीताल, गुन्नु घाट, बड़ा चौक होते हुए हिंदू आश्रम में संपन्न हुई। हाथों में तिरंगा लिये सैंकड़ों लोगों ने भारत माता की जय के साथ तिरंगा मेरी आन, तिरंगा मेरी शान, वंदे मातरम का उदघोष किया।
    इस अवसर पर डा. राजीव ने अपने सम्बोधन में कहा कि हम आज के दिन देश के शहीदों और देश भक्तों को नमन करते हैं जिनकी शहादत और कुर्बानी की वजह से आज हम आजादी की खुली हवा में सांसे ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आवाहन पर संपूर्ण राष्ट्र में तिरंगा यात्रा निकल रही है और सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में भी आज शानदार तिरंगा यात्रा निकाली गई।
    उन्होंने बताया कि नाहन विधानसभा क्षेत्र में 13, 14 और 15 अगस्त तीन दिन तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। नाहन की तिरंगा यात्रा के उपरांत कल 14 अगस्त को  कालाआम से त्रिलोकपुर तक तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इसी प्रकार 15 अगस्त को शंभुवाला से हरिपुर खोल तक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा।
    डा. बिन्दल ने ‘‘हर घर तिरंगा’’ राष्ट्रीय आहवान के तहत सभी नागरिकों से अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराने आग्रह करते हुए कहा कि आजादी के 75वें साल के अमृत महोत्सव को सभी जन धूमधाम के साथ आयोजित करें। उन्होंने कहा कि देश में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नडडा के नेतृत्व में पहली बार विशाल तिरंगा यात्रा गांव-गांव, शहर-शहर निकली रही है।
    इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता, मंडल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर, आर. आर. शर्मा, नगर परिषद उपाध्यक्ष अविनाश गुप्ता, पार्षदगण, जिला परिषद सदस्यगण, महिला मोर्चा की प्रोमिला शर्मा, कविता चौहान,नीति अग्रवाल, युवा मोर्चा के अभिषेक चौहान, किसान मोर्चा के जोगिन्द्र ठाकुर,अल्प संख्यक मोर्चा के सुलेमान, असलम खान, के अलावा अमर सिंह, ब्रिजेश गोयल, जालम सिंह, संदीपक, वीरेन्द्र ठाकुर, बलबीर, मंडल पदाधिकारीगण और भारी संख्या में अन्य गण मान्य लोग उपस्थित रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.