Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    • राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, September 2
    Himachal Varta
    Home»खेल»बास्केटबाॅल में स्टेट चैंपियन बनी सिरमौरी लड़कियां, कांगड़ा को फाइनल में हराया ‌
    खेल

    बास्केटबाॅल में स्टेट चैंपियन बनी सिरमौरी लड़कियां, कांगड़ा को फाइनल में हराया ‌

    By Himachal VartaAugust 17, 2022
    Facebook WhatsApp

    नाहन,  (हिमाचल वार्ता न्यूज) : – कांगड़ा जिला के नूरपुर में आयोजित हुई 43वीं सीनियर बास्केटबाॅल प्रतियोगिता में सिरमौर की महिला टीम स्टेट चैंपियन बनकर लौटी है। अपने पूल के सभी मैच जीतने के बाद फाइनल मुकाबले में डीएवी कांगड़ा की टीम को हराकर सिरमौर की टीम चैंपियन  बनी है।

    प्रतियोगिता का आयोजन 11 अगस्त से 14 अगस्त तक कांगड़ा के नूरपुर में अटल इंडोर स्टेडियम में हुआ। इस चैंपियनशिप में पुरुष व महिला वर्ग की टीमों ने भाग लिया, जिसमें महिला वर्ग में सिरमौर की टीम ओवरऑल अव्वल रही।

    विजेता ट्रॉफी लेती सिरमौर की टीम 

    सिरमौर की महिला टीम ने ये खिताब कांगड़ा की टीम को 56/45/11 अंकों से हराकर अपने नाम किया है। स्टेट चैंपियन बन समूचे प्रदेश में सिरमौर का नाम चमकाया है। टीम की ज्योतिका को बैस्ट खिलाड़ी का खिताब भी मिला है।

    2019 में भी सीनियर बास्केटबॉल प्रतियोगिता पर सिरमौर का कब्जा रहा  था। 2020 व 2021 में कोरोना काल की वजह से प्रतियोगिता का आयोजन नहीं हो पाया था। लिहाजा ये कहा जा सकता है कि लगातार दूसरी बार सिरमौर ने इस ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है।समूची टीम ने अपनी सफलता का श्रेय सिरमौर बास्केटबॉल संघ के कोच कंवर अभय सिंह, प्रधान सुशील शर्मा, महासचिव कंवर समरवीर सिंह, सचिव राकेश चौहान व सचिन को दिया है, जिन्होंने टीम को पूर्ण सहयोग व मार्गदर्शन दिया।

    बता दें कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता से पहले संघ द्वारा खिलाड़ियों के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया था। इससे खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने का मौका मिला। बास्केटबाॅल संघ ने खिलाड़ियों को इस अभूतपूर्व जीत पर बधाई दी है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    cmhp


    cmhp


    cmhp

    Recent
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.