Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, October 18
    Himachal Varta
    Home»खेल»उपलब्धि : रिकेल्टन चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी लेफ्टिनेंट कर्नल की बेटी धृति कांडपाल
    खेल

    उपलब्धि : रिकेल्टन चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी लेफ्टिनेंट कर्नल की बेटी धृति कांडपाल

    By Himachal VartaAugust 18, 2022
    Facebook WhatsApp
    नाहन ( हिमाचलवार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-    हिमाचल प्रदेश के जिला मुख्यालय नाहन के लेफ्टिनेंट कर्नल पापा की बेटी धृति कांडपाल का चयन ऑस्ट्रिया में 19 से 22 अगस्त तक आयोजित हो रहे वर्ल्ड रिकेल्टन चैंपियनशिप 2022 के लिए हुआ है।

    भारत से तीन खिलाड़ी जूनियर कैटेगरी में हिस्सा लेंगे। वैसे 15 साल 3 महीने की धृति स्क्वैश खिलाड़ी है। रिकेल्टन में टेबल टेनिस, बैडमिंटन, टेनिस व स्क्वैश का कंबिनेशन होगा। हरेक गेम में 21 प्वाइंट का मैच होगा। इस प्रतियोगिता के पीछे का मकसद ये भी है कि रैकेट से खेले जाने वाले हरेक खेल का खिलाड़ी को ज्ञान होना चाहिए।

    बता दें कि धृति ने अपनी कैटेगरी में गुजरात स्टेट स्क्वैश चैंपियनशिप 2021 पर भी कब्जा किया था। इस दौरान लेफ्टिनेंट कर्नल पिता की तैनाती गुजरात में ही थी। वर्ल्ड चैंपियनशिप के अलावा धृति ऑस्ट्रिया में रिकेल्टन नेशन्स के टीम इवेंट में भी हिस्सा लेगी। ये प्रतियोगिता 24 से 28 अगस्त तक आयोजित होगी।

    बता दें कि धृति ने 9 साल की उम्र में ही स्क्वैश का बल्ला पकड़ लिया था। गौरतलब है कि धृति के पिता दिविक कांडपाल नाहन के  स्क्वैश कोर्ट में स्क्वैश खेला करते थे। बेटी को स्क्वैश का खेल पिता से विरासत में मिला है।

    धृति ने कोलकाता जूनियर नेशनल सर्किट ओपन टूर्नामेंट में भी तृतीय स्थान हासिल किया था। दिसंबर 2021 में गर्ल्स अंडर-15 में धृति देश में छठे रैंक की खिलाड़ी बनने में सफल हुई थी, जबकि वूमैन कैटेगरी मे 27वां रैंक हासिल हुआ था।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.