Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, June 7
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»जेपी नड्डा व मुख्यमंत्री के स्वागत में जिला भाजपा ने कसी कमर
    सिरमौर

    जेपी नड्डा व मुख्यमंत्री के स्वागत में जिला भाजपा ने कसी कमर

    By Himachal VartaAugust 18, 2022
    Facebook WhatsApp

    नाहन  (हिमाचल वार्ता न्यूज):-हिमाचल प्रदेश गठन के 75वें वर्ष में प्रवेश करने पर विकास की गौरवमई यात्रा में तब और अब कार्यक्रम के तहत भाजपा प्रदेशभर में प्रदर्शनों का आयोजन करने जा रही है। जिसकी शुरुआत पांवटा साहिब और नाहन से होने जा रही है। आयोजित प्रेस वार्ता के माध्यम से जानकारी देते हुए जिला सिरमौर भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता ने बताया कि इस कार्यक्रम में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मुख्य रूप से शिरकत करेंगे। उन्होंने बताया कि इन 75 वर्षों के दौरान तब और अब भाजपा की डबल इंजन सरकार ने विकास में स्वर्णिम अध्याय लिखा है।

    उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पांवटा साहिब में 20 अगस्त को सुबह 10:00 बजे तथा दोपहर 2:00 बजे नाहन के चौगान मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। उन्होंने इन दोनों जगह आयोजित होने वाली जनसभा में 10-10 हज़ार से अधिक भीड़ जुटाए जाने का लक्ष्य निर्धारित भी किया है। वार्ता को संबोधित करते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम की सफलता को लेकर सब की जिम्मेवारी सुनिश्चित कर दी गई है। विनय गुप्ता ने यह भी बताया कि नाहन के कार्यक्रम के बाद शिमला प्रस्थान के दौरान सराहां में पच्छाद भाजपा मंडल के द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष व मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया जाएगा।

    गुप्ता ने बताया कि नाहन के चौगान मैदान में आजादी के अमृत महोत्सव तथा प्रदेश के गठन को लेकर अलग-अलग विभागों की प्रदर्शनी लगाई जाएंगी। इन प्रदर्शनियों में हिमाचल तब और अब के स्वर्णिम दौर को दर्शाया जाएगा। विनय गुप्ता ने बताया कि बीते 5 वर्षों में हिमाचल प्रदेश ने साक्षरता की दर में केरल को पछाड़ते हुए देशभर में पहला स्थान प्राप्त किया है। यही नहीं आपदा के समय वैक्सीनेशन में भी पहली और दूसरी डोज में प्रदेश पूरे देश भर में पहले स्थान पर रहा है। विनय गुप्ता ने बताया कि विकास की इस यात्रा में बीते 4 वर्षों में आज प्रदेश का हर घर धुआं रहित है।

    हर घर में गैस कनेक्शन पहुंचा कर भी देश में प्रदेश नंबर वन बना है। विनय गुप्ता ने बताया कि स्टार्टअप योजना के तहत आज 5000 लोगों ने अपना खुद का कारोबार शुरू कर ना केवल खुद के लिए रोजगार तलाशा है बल्कि 11 हजार से अधिक नौजवानों को रोजगार भी उपलब्ध कराया है। उन्होंने बताया कि स्टार्टअप योजना पर सरकार के द्वारा 200 करोड रुपए सब्सिडी दी गई है तथा इस योजना में 721 करोड रुपए का निवेश भी हुआ है। विनय गुप्ता ने बताया कि ग्लोबल इन्वेस्टर मीट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा शुभारंभ किए जाने के बाद प्रदेश में 42 हजार करोड रुपए की ग्राउंड ब्रेकिंग हुई है।

    प्रेस वार्ता में विनय गुप्ता ने सरकार की उपलब्धियों में हिमाचल तब और अब को बताते हुए कहा कि यह पहला बड़ा सफल प्रयोग है कि लोगों की 256 जनमंच के माध्यम से 55 हजार 250 से अधिक समस्याओं का समाधान मौके पर ही हुआ है। यही नहीं उन्होंने कहा कि घर बैठे ही समस्याओं का समाधान हो इसको लेकर सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से चार लाख 14 हजार समस्याओं का समाधान भी किया गया है। विनय गुप्ता ने कहा कि यह सब बीते साढ़े 4 वर्षों में हुआ है कि प्रदेश की जय राम सरकार ने स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, बिजली, पानी आदि हर क्षेत्र में स्वर्णिम इतिहास लिख डाला है।

    उन्होंने कहा कि इस गौरवमई विकास यात्रा को आयोजित की जाने वाली प्रदर्शनियों में छाया तथा चल चित्रों के माध्यम से दर्शाया भी जाएगा। आयोजित प्रेस वार्ता में नाहन भाजपा मंडल के अध्यक्ष प्रताप ठाकुर, मंडल महामंत्री मनीष चौहान, पूर्व प्रधान तपेंद्र, महामंत्री विशाल तोमर व जिला मीडिया प्रभारी राकेश गर्ग मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.