Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, June 7
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»जगत प्रकाश नड्डा और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के स्वागत में जुटेंगे दस हजार लोग : ऊर्जा मंत्री
    सिरमौर

    जगत प्रकाश नड्डा और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के स्वागत में जुटेंगे दस हजार लोग : ऊर्जा मंत्री

    By Himachal VartaAugust 19, 2022
    Facebook WhatsApp
    पांवटा साहिब (हिमाचल वार्ता) :- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर शनिवार को एक दिवसीय सिरमौर प्रवास पर आ रहे हैं। यह जानकारी ऊर्जा मंत्री चौधरी सुखराम ने पांवटा साहिब में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान दी।
    उन्होंने कहा कि पांवटा साहिब में आयोजित होने वाली जनसभा में 10 हजार लोगों को जुटाने का भाजपा ने लक्ष्य रखा है। हालांकि विस चुनाव भी सिर पर है ऐसे में कई धुरंधर ऊर्जा मंत्री को घेरने की तैयारी में बैठे हैं और कहीं न कहीं जेपी नड्डा का यह दौरा भाजपा के खेमे में चार चाँद भी लगा सकता है। 
    सुखराम चौधरी ने कहा कि पांवटा साहिब शहर की बेहतरी के लिए मुख्यमंत्री से जो भी मांगा उन्होंने दिया है। अभी हाल ही में मुख्यमंत्री ने 2 उप तहसीलें राजपुर व खोडोंवाला में दी हैं। करोड़ों रुपए के जल संरक्षण , पेयजल व नाबार्ड के तहत सड़क इत्यादि के विकास कार्य हुए। 
    एक सवाल के जवाब में ऊर्जा मंत्री ने कहा कि बहुत सारे कांग्रेस के लोग भाजपा में शामिल होने को आतुर हैं। उन्होंने पवन काजल व लखविंदर राणा के भाजपा में शामिल होने का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस डूबता जहाज है, इसलिए सब मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हो रहे हैं। 
    गौर हो कि इस दौरान पांवटा साहिब सहित नाहन में भी आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य पर जनसभा आयोजित की जाएगी। इस दौरान भाजपा मंडल पांवटा साहिब के अध्यक्ष अरविंद गुप्ता, बीडीसी चेयरमैन हितेंद्र कुमार , मीडिया प्रभारी रोहित चौधरी , भाजपा के युवा मोर्चा अध्यक्ष चरणजीत सिंह चौधरी, राहुल चौधरी और भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष आदि मौजूद रहे
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.