Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, September 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»नाहन ट्रेजरी का लैंडलाईन दूरभाष बना सफेद हाथी लैंड लाईन पर घंटी बजती रहती है उठाता कोई नहीं
    सिरमौर

    नाहन ट्रेजरी का लैंडलाईन दूरभाष बना सफेद हाथी लैंड लाईन पर घंटी बजती रहती है उठाता कोई नहीं

    By Himachal VartaAugust 19, 2022
    Facebook WhatsApp

    नाहन  (हिमाचल वार्ता न्यूज) :-  जिला कोषाधिकारी कार्यालय नाहन का लैंडलाईन टेलीफोन सफेद हाथी बन चुका है । लैंडलाईन नंबर 222380 पर घंटी बजती रहती है परंतु पिछले तीन माह से कोई भी अधिकारी इसे एटेंड नहीं कर रहा है जिसके चलते विशेषकर पैंशनर्ज में रोष व्याप्त है ।
    बता दें बीते तीन माह से राजगढ़ क्षेत्र के  अनेक पैंशनरज अपने छठे वेतन आयोग की संशोधित पैंशन बारे जिला कोषाधिकारी कार्यालय नाहन में संपर्क कर रहे हैं परंतु खेद का विषय है कि ट्रेजरी के किसी भी अधिकारी अथवा कर्मचारी द्वारा इस दूरभाष को नहीं उठाया जाता है जिससे विशेषकर सरकारी सेवा से सेवानिवृत कर्मचारियों में विभाग की उदासीनता के प्रति रोष व्याप्त है । सेवानिवृत कर्मचारी प्रेम चंद, कांता कश्यप, देशराज, सुंदर सिंह, दुर्गासिंह , हेतराम सहित अनेक पैंशनर्ज ने बताया कि जो कर्मचारी जनवरी 2016 के उपरांत रिटायर हुए हैं उन्हें अभी तक छठे वेतन आयोग का लाभ मिल पाया है । इस बारे रिटायर कर्मचारियों द्वारा संशोधित पैंशन बारे जिला कोषाधिकारी कार्यालय में 01702-222380 पर पिछले कुछ महीनों से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है परंतु कोई भी अधिकारी इसे नहीं उठाता है जिस कारण रिटायर कर्मचारियों ने डीसी नाहन और मुख्यमंत्री को शिकायत करने का मन बना लिया है । इनका कहना है कि सरकार द्वारा लोगों की संुविधा के लिए कार्यालयों में दूरभाष स्थापित किए गए है ताकि लोग कार्यालय आने की बजाए दूरभाष पर अपने काम अथवा जरूरी सूचना प्राप्त कर सके । बताया कि  कि उनके द्वारा बीएसएनएल से भी दूरभाष के क्रियाशील होने की अनेकों बार पुष्टि कर ली गई । दूरभाष बिल्कुल क्रियाशील है परंतु उठाता कोई नहीं है । जिस वजह से इनके द्वारा कोषाधिकारी कार्यालय की उदासीनता पर सवाल उठाए है।  पैंशनर्ज द्वारा  सरकार व जिला प्रशासन से आग्रह किया गया है कि बारे आवश्यक कार्यवाही करें और जिला कोषाधिकारी को निर्देश जारी करें कि आमजनता के लैंडलाईन पर आई काॅल को एटेंड किया करे अथवा डीटीओ अपना मोबाईल नंबर आम जनता के लिए जारी करे ताकि लोग सीधे तौर पर संपर्क कर सके ।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.