Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, June 7
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»व्यवस्था परिवर्तन मंच पांवटा इकाई ने रेडियोलॉजिस्ट डॉ मालविका के ज्वाइन करने पर किया स्वागत
    सिरमौर

    व्यवस्था परिवर्तन मंच पांवटा इकाई ने रेडियोलॉजिस्ट डॉ मालविका के ज्वाइन करने पर किया स्वागत

    By Himachal VartaAugust 19, 2022
    Facebook WhatsApp

    पांवटा साहिब (हिमाचल वार्ता न्यूज) :- व्यवस्था परिवर्तन मंच पांवटा साहिब (इकाई) के द्वारा सिविल हॉस्पिटल पांवटा साहिब में रेडियोलॉजिस्ट के तौर पर डॉक्टर मालविका के ज्वाइन करने पर मंच के सदस्यों ने उनका स्वागत किया।

    मंच के संयोजक सुनील चौधरी ने कहा की  लगभग साढ़े 7 वर्षों के बाद सिविल हॉस्पिटल पांवटा को एक स्थाई रेडियोलॉजिस्ट मिला है। पांवटा विधानसभा सहित नाहन, रेणुका, व शिलाई विधानसभा के लोगों को अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए महंगे निजी अस्पतालों में जाना पड़ता था।

    जिसमें सबसे ज्यादा परेशानी गर्भवती महिलाओं को उठानी पड़ती थी। जबकि सरकार के द्वारा गर्भवती महिलाओं के लिए ये सुविधा निशुल्क देने का प्रावधान है। दो वर्षों तक कोरोना महामारी की मार भी गर्भवती महिलाओं को ज्यादा झेलनी पड़ी थी, क्योंकि बिना वाहनों के अल्ट्रासाउंड के लिए निजी अस्पतालों तक पहुंचना मुश्किल होता था।
    विदित रहे कि मंच के सदस्यों ने रेडियोलोजिस्ट की मांग को लेकर दिसंबर माह में 11 दिनों तक अस्पताल परिसर के बाहर कड़कड़ाती ठंड में धरना प्रदर्शन किया था, जिसके परिणास्वरूप उप मंडल अधिकारी, तहसीलदार व मंच के मध्य एक समझौता किया गया था कि जब तक सिविल हॉस्पिटल में स्थाई रेडियोलॉजिस्ट उपलब्ध नहीं होता, तब तक किसी निजी अस्पताल में गर्भवती महिलाओं के निशुल्क अल्ट्रासाउंड प्रशासन के द्वारा करवाए जाएंगे।

    अधिवक्ता नरेश चौधरी, संदीप लोंगवाल ने कहा कि खुशी का विषय है पांवटा वासियों के लिए 20 अगस्त को राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा व हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के प्रस्थापित दौरे से पूर्व रेडियोलोजिस्ट की नियुक्ति हो गई है। मंच ने प्रशासन को चेताया है कि अगर केवल यह नियुक्ति केवल मात्र पूर्व की भांति ही राष्ट्रीय अध्यक्ष व मुख्यमंत्री के दौर को लेकर की गई है, तो आने वाले समय में पांवटा की जनता इस का जवाब देगी।

    मयंक चौहान,किरण शर्मा ने कहा कि मंच को उम्मीद है कि रेडियोलोजिस्ट स्थाई तौर पर अपनी सेवाएं पांवटा साहिब में देंगी, ताकि पांवटा के लोगो को मंहगे निजी अस्पतालों से निजात मिल सके।

    इस मौके पर मंच के संयोजक सुनील चौधरी, अधिवक्ता नरेश चौधरी, मयंक चौहान,अमित कुमार, किरण शर्मा, जगदीप सिंह, कमलजीत सिंह, धर्मपाल, संदीप चौधरी, संदीप लोंगवाल, दिनेश कुमार आदि युवा उपस्थित रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.