Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, June 7
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»पांवटा में खुलेगा स्थाई एडीजे कोर्ट , ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने धरने पर बैठे वकीलों को दिया आश्वासन
    सिरमौर

    पांवटा में खुलेगा स्थाई एडीजे कोर्ट , ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने धरने पर बैठे वकीलों को दिया आश्वासन

    By Himachal VartaAugust 20, 2022
    Facebook WhatsApp

    पांवटा साहिब (हिमाचल वार्ता न्यूज) :- उपमंडल पांवटा साहिब में स्थाई एडीजे कोर्ट के मांग को लेकर पिछले 12 दिनों से धरने पर बैठे अधिवक्ताओं से मिलने ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी धरना स्थल पर पहुंचे। अधिवक्ताओं से बात कर उन्हें मांग को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया। जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब बार एसोसिएशन अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय खोलने को लेकर 12 दिनों से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे हैं।

    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की प्रस्तावित रैली से एक दिन पहले ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी अधिवक्ताओं से मिलने हड़ताल स्थल पर पहुंचे और मांग को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने कहा कि पिछले काफी समय से पांवटा साहिब में स्थाई तौर पर अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय को स्थाई अदालत खोलने की मांग कर रहे हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कफोटा दौरे के दौरान मांग को पूरा करने का आश्वासन भी दिया था , लेकिन आज तक यह मांग पूरी नहीं हो पाई है। 

    जिसको लेकर 8 अगस्त से बार एसोसिएशन न्यायालय परिसर में अपने कार्यालय बंद कर न्यायालय के बाहर हड़ताल पर बैठे है। जिस कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बार एसोसिएशन पांवटा साहिब के अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, त्रिलोचन सिंह शाह, अजय चौहान, ओमप्रकाश चौहान, रघुवीर कपूर, रविन्द्र ठाकुर, अनिरुद्ध बंगवाल , ज्ञान चौहान, नरेश तोमर ,नीरज गुप्ता, कंवर सिंह, टीएस शाह, एनएल परवाल, डीसी खंडूजा, एके सरीन आदि ने बताया की अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय के काम को लेकर शिलाई क्षेत्र व पांवटा साहिब के लोगों को 150 किलोमीटर दूर नाहन जाना पड़ता है। 

    जिस कारण लोगों को तीन तीन दिन लग जाते हैं साथ ही अतिरिक्त पैसे भी खर्च हो जाते है। अगर पांवटा साहिब में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय खुलता है तो लोगों को समय और पैसों की बचत होगी तथा परेशानियों का सामना भी नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी हमसे मिलने पहुंचे तथा मांग को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया है। 

    उन्होंने कहा की शनिवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पांवटा साहिब दौरे पर हैं तथा इस दौरान बार एसोसिएशन मुख्यमंत्री से मिलकर अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय को स्थाई अदालत खोलने की मांग करेंगे अगर मांग को पूरा नहीं किया तो 22 अगस्त को बार एसोसिएशन की बैठक कर आगे की रणनीति तैयार की जाएगी। ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने कहा की बार एसोसिएशन पांवटा साहिब में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय को स्थाई अदालत खोलने की मांग को लेकर हड़ताल पर बैठे हैं तथा अधिवक्ताओं से मिलने मौके पर गए थे। 

    ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री से फोन के माध्यम से बात की गई थी तथा उन्होंने मांग को पूरा करने का आश्वासन दिया है। शनिवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पांवटा साहिब दौरे पर हैं तथा इस दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से पांवटा साहिब में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय को स्थाई अदालत खोलने की घोषणा करवाई जायेगी। इस दौरान उनके साथ एसडीएम विवेक महाजन, तहसीलदार वेद प्रकाश अग्निहोत्री, अरविन्द गुप्ता, बीडीसी अध्यक्ष हितेंद्र कुमार, राहुल चौधरी आदि मौजूद थे। 

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.