Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, June 7
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»प्रधानमंत्री के पांच संकल्पों को आत्मसात करके राष्ट्र निर्माण में अपना सक्रिय योगदान दें प्रदेशवासीः जगत प्रकाश नड्डा
    सिरमौर

    प्रधानमंत्री के पांच संकल्पों को आत्मसात करके राष्ट्र निर्माण में अपना सक्रिय योगदान दें प्रदेशवासीः जगत प्रकाश नड्डा

    By Himachal VartaAugust 20, 2022
    Facebook WhatsApp
    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)सांसद और भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि केंद्र में नरेन्द्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व वाली ‘डबल इंजन’ सरकार ने कड़ी मेहनत, समर्पण और जनकल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के बल पर हिमाचल को देश के अग्रणी राज्य के रूप में स्थापित किया है। जगत प्रकाश नड्डा आज सिरमौर जिले के पांवटा साहिब में ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के तहत आयोजित एक कार्यक्रम में भारी जनसमूह को संबोधित कर रहे थे।
    इस अवसर पर शानदार स्वागत के लिए सिरमौर जिलावासियों का आभार व्यक्त करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र में नरेन्द्र मोदी और हिमाचल में जय राम ठाकुर के कुशल नेतृत्व में भाजपा की सरकारें विकास तथा जनकल्याण के लिए अपने समर्पण एवं सक्रियता के कारण जनआकांक्षाओं पर पूरी तरह खरी उतरी हैं। जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि केंद्र सरकार भारत को ‘विश्व गुरु’ बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। जबकि, जय राम ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश सरकार हिमाचल को देश का सबसे प्रगतिशील राज्य बनाने के लिए कृतसंकल्प है।
    जगत प्रकाश नड्डा ने प्रदेशवासियों से आग्रह किया कि वे 76वंे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री द्वारा लाल किले से देशवासियों को दिए गए पांच संकल्पों को आत्मसात करके राष्ट्र निर्माण में अपना सक्रिय योगदान दें।
    केंद्र सरकार की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए भाजपा के अध्यक्ष ने कहा कि खसरा, जापानी बुखार, पोलियो और अन्य बीमारियों के टीके भारत को इनके अविष्कार के कई वर्षों के बाद उपलब्ध हुए थे। लेकिन, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दूरदर्शी सोच और सशक्त नेतृत्व के कारण भारत ने कोविड-19 की वैक्सीन मात्र नौ महीने में तैयार करके वैश्विक स्तर पर बहुत बड़ी सफलता हासिल की। उन्होंने कहा कि देशवासियों को 200 करोड़ से अधिक मुफ्त टीके उपलब्ध कराने के अलावा भारत ने दुनिया के 100 से अधिक अन्य देशों को भी वैक्सीन उपलब्ध करवाई। जगत प्रकाश नड्डा ने कोरोना रोधी वैक्सीन की पहली और दूसरी खुराक देने में हिमाचल को देश का पहला राज्य बनाने के लिए जय राम सरकार के प्रयासों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि विपक्ष के दुष्प्रचार से प्रभावित हुए बिना जय राम ठाकुर द्वारा प्रदेश को सशक्त नेतृत्व प्रदान करने के कारण ही यह संभव हुआ है।
     भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार यूक्रेन में फंसे देश के 24000 से अधिक विद्यार्थियों को वापस लाने में भी सफल रही, जिनमें से हिमाचल प्रदेश के लगभग 430 विद्यार्थी थे। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के विद्यार्थी भी अपने वाहनों पर भारतीय ध्वज फहराकर यूक्रेन से बाहर निकलने में सफल रहे। उन्होंने कहा कि यह बदलते भारत की तस्वीर है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सक्षम नेतृत्व के कारण ही संभव हुआ है।
    जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने समाज के कमजोर और वंचित वर्गों को सभी देय लाभ सुनिश्चित किये हैं। उन्होंने कहा कि देश के 50 करोड़ से अधिक लोगों को 5 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने इस योजना से छूटे हुए लोगों को लाभान्वित करने के लिए हिमकेयर योजना शुरू की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की पूर्व केन्द्र सरकार ने सदैव राज्य के हितों की अनदेखी की, जबकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रदेश का विशेष राज्य का दर्जा बहाल किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकाल के दौरान परियोजनाओं के लिए केंद्र तथा राज्य की हिस्सेदारी का 90ः10 का अनुपात भी बहाल किया गया। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा हिमाचल प्रदेश को प्रदान किए गए विशेष औद्योगिक पैकेज को तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह द्वारा समाप्त कर दिया गया था।
    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेशवासियों के लिए अटल टनल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की देन है। उन्होंने कहा कि इस सुरंग के निर्माण से अटल बिहारी वाजपेयी का सपना पूरा हुआ है। उन्होंने कहा कि वर्तमान केंद्र और राज्य सरकार द्वारा 7000 करोड़ रुपये की रेणुका परियोजना का निर्माण भी आरम्भ किया गया है। उन्होंने कहा कि केंद्र की उज्ज्वला योजना और प्रदेश सरकार की गृहिणी सुविधा योजना के कारण हिमाचल प्रदेश चूल्हा धुआंमुक्त राज्य बनकर उभरा है। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल के दौरान कोल बांध परियोजना भी शुरू की गई थी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा राज्य को समर्पित की गई है। उन्होंने कहा कि केंद्र में भाजपा के सत्ता में आने के बाद ही लुहरी परियोजना पर भी काम शुरू हो सका है।
    जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि भाजपा के कार्यकाल के दौरान प्रदेश के लिए 1300 करोड़ रुपये लागत का एम्स बिलासपुर स्वीकृत किया गया और शीघ्र ही इसका निर्माण पूरा होने वाला है। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा राज्य के चम्बा, सिरमौर, हमीरपुर और मंडी में चिकित्सा महाविद्यालय स्वीकृत किए गए हैं। उन्होंने कहा कि ऊना जिला में पीजीआई का सैटेलाइट सेंटर बन रहा है और प्रदेश में कई ट्रॉमा सेंटर निर्मित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये सभी परियोजनाएं केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकारों के कारण संभव हो पाई हैं।
    उन्होंने आगामी चुनावों के दृष्टिगत कांग्रेसी नेताओं पर प्रदेश की जनता को गुमराह करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने मुख्यमंत्री की ओर से पांवटा साहिब में अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी कोर्ट खोलने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि सिरमौर जिले के हाटी समुदाय को अनुसूचित जनजाति का दर्जा दिलाने का मामला शीघ्र ही सुलझा लिया जाएगा ताकि इस समुदाय के लोग जनजातीय दर्जे से लाभान्वित हो सकें।
    इस अवसर पर जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के लिए यह सौभाग्य की बात है कि विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल का नेतृत्व हिमाचल प्रदेश के धरती पुत्र कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लगभग हर पार्टी कार्यकर्ता की भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ कार्य करने की मधुर स्मृतियां है। उन्होंने कहा कि पांवटा साहिब एक पवित्र और ऐतिहासिक शहर है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश अपने अस्तित्व के गौरवशाली 75 वर्ष मना रहा है और भारत आजादी के 75वें वर्ष को ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के रूप में मना रहा है। उन्होंने कहा कि यह स्वतंत्रता संग्राम में देश के असंख्य लोगों के योगदान को स्मरण करने का अवसर है।
    जय राम ठाकुर ने कहा कि यह राज्य का सौभाग्य है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हिमाचल प्रदेश को अपना दूसरा घर मानते हैं और राज्य की विकासात्मक आवश्कताओं का हमेशा ध्यान रखते हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान राष्ट्रीय नेतृत्व ने सुनिश्चित किया कि देश में कोई भी व्यक्ति भोजन, मास्क, सैनिटाइजर और अन्य आवश्यक चीजों से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि राज्य में पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी महामारी के दौरान जरूरतमंदों को 50 लाख से अधिक मास्क प्रदान कर सराहनीय कार्य किया है। उन्होंने कहा कि इतिहास उन लोगों को याद रखेगा, जिन्होंने देश को कोरोना के कठिन दौर में सफलतापूर्वक बाहर निकाला।
    उन्होंने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव को राष्ट्रीयता की भावना से मनाने का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का विचार वास्तव में महान लोगों द्वारा किए गए सर्वोच्च बलिदान के बारे में युवा पीढ़ी को शिक्षित करने के साथ-साथ भारत मॉं के महान सपूतों को सम्मान देने का एक सराहनीय प्रयास है।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश ने गत 75 वर्षों में विकास के सभी क्षेत्रों में सभी क्षेत्रों में अभूतपूर्व प्रगति की है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के अब तक रहे सभी मुख्यमंत्रियों डॉ. वाई.एस. परमार, राम लाल ठाकुर, शांता कुमार, वीरभद्र सिंह और प्रेम कुमार धूमल का प्रदेश के विकास में बहुमूल्य योगदान रहा है, परन्तु प्रदेश के समग्र विकास का मुख्य श्रेय प्रदेश के मेहनती और ईमानदार लोगों को जाता है।
    जय राम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में गत 75 वर्षों के दौरान विकास के सभी क्षेत्रों में अभूतपूर्व प्रगति की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के गठन के समय केवल चार जिले थे, वर्तमान में प्रदेश में 12 जिले हैं।उन्होंने कहा कि वर्ष 1948 में प्रदेश में साक्षरता दर 4.8 प्रतिशत थी। वर्तमान में साक्षरता दर 83 प्रतिशत से अधिक है। उन्होंने कहा कि हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्य के विकास के लिए सड़कें जीवन रेखा के समान है और प्रदेश की सरकारों ने राज्य में सड़क निर्माण को विशेष प्राथमिकता प्रदान की है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने 60 हजार करोड़ रुपये की प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना शुरू की थी और इस योजना के अन्तर्गत लगभग 51 प्रतिशत सड़कें निर्मित की गई हैं। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण ने राज्य के विकास को नए आयाम प्रदान किए।  हैं।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि पौने पांच वर्षों के दौरान विकास के मामले में सिरमौर जिले को हमेशा सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने कहा कि अब राज्य सरकार जिले के हाटी समुदाय को अनुसूचित जनजाति का दर्जा दिलवाकर इस भावनात्मक मुद्दे के समाधान के लिए प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि एक अरसे से लंबित इस मांग को केंद्र के आशीर्वाद से जल्द ही पूरा किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने बार-बार सरकार बदलने की परंपरा को खत्म करने तथा हिमाचल में विकास की तेज गति को बरकरार रखने के लिए लोगों से वर्तमान प्रदेश सरकार को भरपूर समर्थन देने का आग्रह भी किया।
    हिमाचल को एक साथ कई मेडिकल कालेज, एम्स और पीजीआई का सैटेलाइट सेंटर स्वीकृत करवाने के लिए जगत प्रकाश नड्डा का धन्यवाद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में हिमाचल प्रदेश ने ऊंचे मुकाम हासिल किए हैं। प्रदेश सरकार ने लोगों को बेहतरीन चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाने के साथ-साथ कोरोना रोधी टीकाकरण में देश भर में प्रथम स्थान हासिल किया है।
    कार्यक्रम से पहले भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने पांवटा साहिब के प्रसिद्ध गुरुद्वारा साहिब में माथा टेका। उन्हें गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी की ओर से सिरोपा भेंट किया गया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री ने शहीद स्मारक का भी दौरा किया और शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की।
    सांसद और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि केन्द्र और राज्य की डबल इंजन सरकारों ने विकास को बढ़ावा दिया है। उन्होंने कहा कि जब जगत प्रकाश नड्डा केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री थे तो उन्होंने नाहन मेडिकल कालेज को स्वीकृति प्रदान की थी। उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से जिले के हाटी समुदाय को जनजातीय दर्जा दिलाने की प्रक्रिया में और तेजी लाने का भी आग्रह किया।
    ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने अपने विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का स्वागत करते हुए क्षेत्र में क्रियान्वित की जा रही विभिन्न विकासात्मक योजनाओं के सम्बन्ध में जानकारी दी। उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से हाटी समुदाय को जनजातीय दर्जा प्रदान करने की प्रक्रिया में तेजी लाने का आग्रह किया।
    इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल, राज्य भाजपा सह-प्रभारी संजय टण्डन, विधायक रीना कश्यप, राज्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता निगम उपाध्यक्ष बलदेव तोमर, खादी बोर्ड के अध्यक्ष पुरुषोत्तम गुलेरिया, राज्य विपणन बोर्ड के अध्यक्ष बलदेव भण्डारी, जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता, भाजपा मण्डल अध्यक्ष अरविन्द गुप्ता और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.