Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, June 7
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»किसानों के प्रति भाजपा की केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार का रवैया रहा उदासीन : हरप्रीत रत्न
    सिरमौर

    किसानों के प्रति भाजपा की केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार का रवैया रहा उदासीन : हरप्रीत रत्न

    By Himachal VartaAugust 22, 2022
    Facebook WhatsApp

    पांवटा साहिब (हिमाचल वार्ता न्यूज) :- जिला कांग्रेस के महासचिव हरप्रीत रत्न ने ग्राम पंचायत भूंगरनी में एक ग्रामीण सभा को संबोधित किया। रतन ने कहा कि किसानों के प्रति भाजपा की केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार का रवैया उदासीनता भरा रहा है। यही कारण है कि कांग्रेस के कार्यकाल में सिंचाई के लिए निर्मित की गई नहरें सूखी पड़ी हैं।

    किसानों को धान की फसल की सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल रहा है। हजारों किसानों की धान की फसल तबाह हो चुकी है तो सरकार का रवैया इस बारे में भी उपेक्षा भरा है। जिला कांग्रेस के महासचिव हरप्रीत रतन ग्राम पंचायत भूंगरनी में एक ग्रामीण सभा को संबोधित कर रहे थे।

    कांग्रेस नेता ने प्रदेश में विद्युत व्यवस्था पर तंज कसते हुए कहा कि प्रदेश भर में विद्युत सप्लाई उपहास का कारण बनी हुई है। केंद्रीय विद्युत मंत्री द्वारा राज्य सभा में दिए गए एक जवाब के अनुसार हिमाचा प्रदेश पावर कट लगाने में देश भर में नंबर वन है।

    यहां तारुवाला में हाल ही में आयोजित विद्युत महोत्सव भी जरनेटर चला कर मनाया गया। ये हालत तब है जब प्रदेश के ऊर्जा मंत्री पांवटा साहिब के विधायक सुखराम चौधरी हैं।

    वहीं इस मौके पर दिग्गज मुस्लिम नेता शमशेर काशमी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के परिणाम स्वरूप इलाके की जनता सत्ता को उखाड़ फैंकने का मन बना चुकी है। लेकिन पांवटा साहिब कांग्रेस में भी नया चेहरा देखना चाहती है। उन्होंने दावा किया कि यदि कांग्रेस हरप्रीत रतन को पार्टी प्रत्याशी बनाती है तो कांग्रेस की जीत निश्चित होगी।

    पूर्व प्रधान मंजीत सिंह, निहालगढ़ के उपप्रधान जोगिंदर सिंह, उप प्रधान शबीर अली, पूर्व मंडल अध्यक्ष दर्शन सिंह, पूर्व बीडीसी सदस्य परविंदर सिंह बिट्टू, सरदार गुलजार सिंह ने अपने संबोधन में एकजुटता के साथ भाजपा को सत्ता के साथ बाहर करने का आह्वान किया।

    इस मौके पर पंचायत प्रधान परविंदर कौर, जिला युवा कांग्रेस सचिव इकबाल सिंह, पूर्व ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष इकबाल सिंह, हरदेव सिंह, गुरदेव सिंह, गुरमुख सिंह, मलकीत सिंह, जोगिंदर सिंह, भजन सिंह, दारा सिंह, सलिंदर कौर, गुरमीत सिंह मन्नी, धन कौर, बलबीर सिंह, सतबीर सिंह, जगीर सिंह, रणजीत कौर सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.