Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, June 7
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»खेलों से होता है शारीरिक बौद्धिक विकास , हमेशा खेल को खेल की भावना से खेले : सिंघा
    सिरमौर

    खेलों से होता है शारीरिक बौद्धिक विकास , हमेशा खेल को खेल की भावना से खेले : सिंघा

    By Himachal VartaAugust 23, 2022
    Facebook WhatsApp
    नाहन  (हिमाचल वार्ता न्यूज) :- शिक्षा खंड शिलाई की अंडर 19 बालिका वर्ग खेल कूद  प्रतियोगिता वरिष्ठ माध्यत्मिक मॉडल स्कूल शिलाई के प्रांगण में आरम्भ हो गई है। प्रतियोगिता का शुभारंभ एसडीएम शिलाई सुरेश कुमार सिंघा ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि ने माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।
    प्रतियोगिता में शिलाई खंड के 16 स्कूल भाग ले रहे है, जिसमे कंडियारि , टिम्बी , शिलाई , रोहनाट , कोटि बोंच , खड़खाह , जरवा जुनेली , मिल्लाह ,नैनीधार सहित 16 स्कूलों के 261 छात्राएँ भाग ले रही है।
    कार्यक्रम को आगे बढाते हुए 16 स्कूलों के छात्रों ने परेड मार्च पास किया मुख्य अतिथि ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने आयोजकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेले तथा रंजिश से न खेलों। उन्होंने खेल प्रतिभागियों से नशे से दूर रहने तथा गांव मे नशा के विरुद्ध लोगों को जागरूक करने का आह्वान किया।
    उन्होंने कहा कि खेलों से व्यक्ति का शारीरिक बौद्धिक विकास होता है। उन्होंने छात्रों से आह्वान किया कि वह शिक्षा के साथ साथ खेल गतिविधियों में भी बढ़चढ़ कर भाग लें। प्रतियोगिता का शुभारंभ में कबड्डी पहला मैच रावमा द्राविल व बकरास की छात्राओं के बीच खेला गया।
    जिसमें रावमा बकरास की छात्राओं ने यह मैच 42-31 से जीता। इस मौके पर क्रीड़ा प्रभारी खजान वर्मा , शिलाई स्कूल के प्रभारी रमेशचंद , पंचायत प्रधान शीला नेगी , जीएस नेगी , जवाहर  देसाई , देवेंद्र नेगी , इंदर सिंह चौहान सहित 16 स्कूल के प्रभारी छात्र व गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.