Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, September 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»जिला परिषद सदस्यों द्वारा पूछे गए सवालों को गंभीरता से लें अधिकारी – सीमा कन्याल
    सिरमौर

    जिला परिषद सदस्यों द्वारा पूछे गए सवालों को गंभीरता से लें अधिकारी – सीमा कन्याल

    By Himachal VartaAugust 23, 2022
    Facebook WhatsApp
    नाहन  (हिमाचल वार्ता न्यूज) : – जिला परिषद सिरमौर की त्रैमासिक बैठक जिला परिषद अध्यक्ष सिरमौर सीमा कन्याल की अध्यक्षता में आज यहां जिला परिषद भवन में आयोजित की गई जिसमें उन्होंने अधिकारियों को जिला परिषद सदस्यों द्वारा पूछे गए सवालों को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए।
         जिला परिषद अध्यक्ष ने बताया कि अभी भी कुछ अधिकारी जिला परिषद की बैठक में स्वयं उपस्थित न होकर अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को बैठक में भेज रहे हैं जिन्हें पूरी जानकारी नहीं होती जिससे समय की बर्बादी के साथ-साथ बैठक की कार्यवाही भी पूरी नहीं हो पाती। उन्होंने कहा कि ऐसे अधिकारियों को नोटिस जारी किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त, उन्होंने अधिकारियों को बैठक में लिए गए निर्णयों पर गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिए।
    उन्होंने लोक निमार्ण विभाग को जिला में चल रहे सड़क निमार्ण तथा मुरमम्त व रख-रखाव के कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने और समयबद्ध पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विभाग के वरिष्ठ अधिकारी स्वयं जाकर विकास कार्यों की गुणवत्ता जांचे। उन्होंने जल शक्ति विभाग को जल जीवन मिशन के तहत दिए जा रहे पानी के कनेक्शन को बिना किसी भेदभाव के सभी को उपलब्ध करवाने के भी निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त, जल शक्ति विभाग निर्धारित समय पर पर्याप्त मात्रा में जलापूर्ति उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करे।
    सीमा कन्याल ने क्षेत्रीय प्रबंधक, हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम नाहन को बस सुविधा को और बेहतर बनाने तथा जनता की मांग अनुसार नए रूट शुरू करने के भी निर्देश दिए।
    बैठक में सचिव जिला परिषद एवं जिला पंचायत अधिकारी अंचित डोगरा ने क्रमवार मदों को प्रस्तुत किया जिनमें अधिकतर जल शक्ति, लोक निर्माण व शिक्षा विभाग से संबंधित थे।
    बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त मनेश कुमार यादव ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को विकास कार्यों के लिए अतिरिक्त बजट की मांग को समय पर भेजने के निर्देश दिए ताकि वह उन्हें अपने कार्यालय के माध्यम से प्रदेश सरकार के समक्ष प्रस्तुत कर सकें।
    इस अवसर पर सभी जिला परिषद सदस्यों के अतिरिक्त विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.