Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, September 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»करगानू पंचायत के लोगों का सपना रहा अधूरा- गिरी नदी पर नही बनेगी झील
    सिरमौर

    करगानू पंचायत के लोगों का सपना रहा अधूरा- गिरी नदी पर नही बनेगी झील

    By Himachal VartaAugust 24, 2022
    Facebook WhatsApp

    नाहन  (हिमाचल वार्ता न्यूज) :-  करगानू में गिरि नदी पर पर्यटन विभाग द्वारा निर्मित की जाने वाली कृत्रिम झील का सपना लोगों के लिए  अब अधूरा ही रह गया है । जल शक्ति विभाग के विशेषज्ञों की फिजिबिलिटी रिपोर्ट के आधार  पर करगानू में प्रस्तावित कृत्रिम झील निर्मित करने की योजना रदद हो गई है । जिससे क्षेत्र में तरह तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है । जिसकी पुष्टि सहायक जिला पर्यटन अधिकारी सिरमौर ने की है ।
    बता दें पर्यटन विभाग  द्वारा करगानू में गिरि नदी पर कृत्रिम झील निर्मित करने के लिए वर्ष 2019 में  एक कार्य योजना तैयार की गई थी ताकि देश विदेश से पर्यटक यहां आकर जल क्रीड़ाओं को भरपूर आन्नद ले सके । प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना के तहत अढाई करोड़ की राशि भी स्वीकृत की गई थी । इस परियोजना के तहत गिरि नदी  पर कृत्रिम झील और अपरोच रोड़ निर्मित करने के अतिरिक्त कैफेटेरिया, परिदृष्य, जल क्रीड़ाओं इत्यादि गतिविधियों के सृजन किया जाना  शामिल था ।   कृत्रिम झील का प्राक्कलन तैयार करने से पहले उपायुक्त सिरमौर द्वारा इसकी  की फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार करने के लिए जल शक्ति विभाग को आदेश दिए गए थे । जेएसवी विभाग द्वारा कृत्रिम झील के प्रस्तावित स्थल का गहनता से निरीक्षण किया गया तथा इस स्थल को झील बनाने के लिए उचित नहीं पाया गया ।  बरसात के दौरान  झील में अत्यधिक गाद भरने की संभावना जताई गई । जिसके आधार पर कृत्रिम झील निर्मित करने की योजना रदद हो गई ।
    सेवानिवृत सहायक कमांडेट एसएसबी कृष्ण सिंह पुंडीर, वरिष्ठ नागरिक देवी राम, सतीश कश्यप, विजय मेहरा  सहित अनेक स्थानीय लोगों का कहना है कि कृत्रिम झील के लिए करगानू व यशवंतनगर के मध्य गिरि नदी पर काफी विकल्प विद्यमान है परंतु विभाग द्वारा अन्य विकल्प पर विचार किए बिना इस योजना को रदद कर दिया जिससे इस क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियां एक सपना बनकर रह गई है ं। बताया कि शनि मंदिर के साथ अथवा गौड़ा के नीचे  गिरि नदी पर कृत्रिम झील निर्मित करने के लिए सबसे उपयुक्त स्थल उपलब्ध है  । इस क्षेत्र के लोगों ने सरकार से मांग की है कि कृत्रिम झील के निर्माण बारे पुनर्विचार किया जाए ताकि इस क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियां के बढ़ने से लोगों को स्वरोजगार के अवसर मिल सके ।
    कृष्ण पुंडीर ने बताया कि करगाून से पर्यटक स्थल चायल और हाब्बन काफी नजदीक है तथा पर्यटकों को इस क्षेत्र के अनेक अनछुए पर्यटक स्थलों को देखने का भी अवसर भी प्राप्त होगें ।
    सहायक जिला पर्यटन विकास अधिकारी सिरमौर ने बताया कि जेएसवी विभाग की फिजिबिलिटी रिर्पोट के आधार पर करगानू में प्रस्तावित कृत्रिम झील की परियोजना रदद कर दी गई है और झील के लिए स्वीकृत दो करोड़ की राशि पैराग्लाईंिडंग साईट सेरजगास को जारी  कर दी है ।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.