श्री रैणुका जी (हिमाचल वार्ता न्यूज):- हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की रणभेरी बजनी शुरू हो चुकी है। प्रदेश में दोनों प्रमुख चुनावी दल की ओर से संभावित प्रत्याशियों ने जनसंपर्क अभियान भी तेज कर दिया है। इसी कवायद के तहत श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के विधायक विनय कुमार जहां जीत को लेकर आश्वस्त हैं। वही, जीत के मार्जिन को कैसे और बढ़ाया जाए, इसको लेकर गांव-गांव, घर-घर संपर्क साध रहे हैं।
आज बुधवार को विनय कुमार अपने दल बल के साथ दाना घाटों के सुदूर गांव ऊंचा टिक्कर पहुंचे। ‘विधायक आपके घर द्वार’ कार्यक्रम के तहत उन्होंने लोगों की समस्याएं जानी और साथ ही कई समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन भी दिया। विनय कुमार ने जबडोग तथा ग्राम पंचायत अंधेरी के बूथ मंडोली जाकर जनसंपर्क अभियान को कारगर बनाया।
बड़ी बात तो यह है कि इसी दौरान कुछ लोगों के द्वारा भाजपा विचारधारा से नाराज होकर कांग्रेस पार्टी का दामन थामा। जिसमें रणफुआ गांव के चार परिवार में शामिल बलबीर सिंह, राजेंद्र सिंह, मोहन सिंह, सतपाल सिंह ने भाजपा को छोड़ कांग्रेस का साथ देने का आश्वासन दिया आश्वासन दिया।
