नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज) :- राजगढ़ में बीते कल संपन हुई छात्राओं की अंडर 19 खेलकूद प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला देवठी मंझगांव का लोक नृत्य में दबदबा रहा है । जबकि बीते दिनों सनौरा में संपन हुई अंडर 14 खेलकूद प्रतियोगिता में भी देवठी मंझगाव स्कूल प्रथम रहा । बच्चों की इस उपलब्धि पर देवठी मंझगाव क्षेत्र में प्रसन्नता का महौल है । बता दें कि बीते करीब कई वर्षों से लोक नृत्य में देवठी मंझगांव लोक नृत्य , गायन, वादन प्रतियोगिता में लगातार प्रथम स्थान प्राप्त कर रहा है । प्रधानाचार्य आन्नद पठानिया ने बताया कि स्कूल के बच्चे काफी होनहार व प्रतिभावान है जिसका श्रेय स्कूल के योग्य शिक्षकों को जाता है । लोक नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आने पर पद्मश्री विद्यानंद सरैक, सेवानिवृत जिला सहायक शारीरिक अधिकारी रमेश सरैक, शिक्षक गीता राम पांडेय, रमा चैहान सहित अनेक लोगों ने बच्चों को बधाई दी है तथा इस परंपरा को कायम रखने का आग्रह किया गया है ।
Breakng
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
Thursday, September 3
