Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    • राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, September 2
    Himachal Varta
    Home»स्वास्थ्य»कोरोना की बूस्टर डोज लगवाने में रुचि नहीं ले रहे लोग , दर-दर भटक रही स्वास्थ्य कार्यकर्ता
    स्वास्थ्य

    कोरोना की बूस्टर डोज लगवाने में रुचि नहीं ले रहे लोग , दर-दर भटक रही स्वास्थ्य कार्यकर्ता

    By Himachal VartaAugust 25, 2022
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज) :- भले ही अभी देश और प्रदेश को कोरोना से राहत नहीं मिली है बावजूद इसके भी लोग बूस्टर डोज नहीं लगवा रहे हैं। आलम यह है कि बूस्टर डोज लगवाने के लिए स्वास्थ्य कार्यकर्ता और आशा वर्कर दर-दर घूम रही है। बावजूद इसके भी कोई बूस्टर डोज लगवाने को राजी नहीं हो रहा है।

    ऐसा ही नजारा जिला मुख्यालय नाहन स्थित चौगान के समीप देखने को मिला जब एक स्वास्थ्य कार्यकर्ता मजदूरों से बूस्टर डोज लगवाने का आग्रह कर रही थी। मौके पर जाकर देखा तो स्वास्थ्य कार्यकर्ता बार-बार श्रमिकों से आग्रह कर रही थी कि कोरोना से बचाव के लिए बूस्टर डोज जरूरी है , लेकिन कोई भी श्रमिक बूस्टर डोज लगवाने के लिए तैयार नहीं हुआ है। 

    यही नहीं स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा न केवल मजदूरों बल्कि सरकारी कर्मचारियों को भी बूस्टर डोज लगवाने का आग्रह कर रहे हैं। हैरत की बात तो यह है कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा आशा वर्करों और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को बूस्टर डोज लगवाने के लिए घर घर भेजा जा रहा है। कई स्थानों पर टीकाकरण केंद्र भी बनाए गए हैं , लेकिन ना तो कोई टीकाकरण केंद्र में आकर टीका लगा रहा है और ना ही स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के आग्रह करने पर लोग बूस्टर डोज लगाने के लिए तैयार हो रहे हैं। 

    यही नहीं आलम यह है कि स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं और आशा वर्करों को विभाग द्वारा ना तो बैठने की उचित व्यवस्था करवाई जा रही है और ना ही कोई अन्य सुविधा उन्हें मुहैया करवाई गई है। चौगान मैदान में जब देखा तो एक स्वास्थ्य कार्यकर्ता बैंक की सीढ़ियों पर बैठकर मजदूरों को जागरूक कर रही थी कि वह कोरोना की बूस्टर डोज लगाए , लेकिन कोई भी श्रमिक टीकाकरण के लिए राजी नहीं हुआ। 

    इस बारे में जब संबंधित विभाग से संपर्क किया गया तो विभाग का कहना है कि कोरोना से बचाव के लिए हर एक व्यक्ति को बूस्टर डोज लगवाना चाहिए। विभाग का कहना है कि किसी को भी जबरदस्ती टीका लगवाने के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता लेकिन अपने बचाव के लिए लगाना जरूरी है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    cmhp


    cmhp


    cmhp

    Recent
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.