नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-जिला भाजपा अध्यक्ष विनय कुमार गुप्ता के द्वारा राम गोपाल चौहान को भारतीय जनता पार्टी जिला सिरमौर का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके अलावा दिनेश चौहान जिला सचिव नियुक्त किए गए हैं। विनय कुमार गुप्ता द्वारा की गई इन नियुक्तियों के बाद जिला सिरमौर में चुनावी हलचल तेज हो गई है। अधिक जानकारी देते हुए विनय गुप्ता ने बताया कि राम गोपाल चौहान को जहां जिला का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है तो वही दिनेश चौहान को सचिव बनाया गया है।
उन्होंने कहा कि वह आशा करते हैं कि यह दोनों ही अपने नव दायित्व का पालन पूरी निष्ठा एवं लगन से करेंगे तथा भाजपा को और मजबूत करने में अपना अमूल्य योगदान प्रदान करेंगे। आपको बता दें कि जल्द ही हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं जिसको लेकर सिरमौर भाजपा ने भी मिशन रिपीट के लिए कमर कस ली है।
सत्ता पर काबिज भारतीय जनता पार्टी फिर से सरकार बनाने के काम में लग गई है। ऐसे में मुख्यमंत्री के दौरे के बाद विनय गुप्ता के द्वारा दिनेश चौहान और राम गोपाल चौहान को नियुक्त किया जाना, 2022 मिशन को सफल बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। उधर, श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के चोकर निवासी राम गोपाल चौहान और श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के नोहराधार निवासी दिनेश चौहान ने इन नियुक्तियों के लिए विनय गुप्ता का आभार जताया है।