Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 8
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»गोवंश के आदान-प्रदान पर प्रदेश की सीमाओं पर लगाई जाए पाबंदी, राज्यपाल व सीएम को भेजा ज्ञापन
    सिरमौर

    गोवंश के आदान-प्रदान पर प्रदेश की सीमाओं पर लगाई जाए पाबंदी, राज्यपाल व सीएम को भेजा ज्ञापन

    By Himachal VartaAugust 28, 2022
    Facebook WhatsApp

    पांवटा साहिब (हिमाचल वार्ता न्यूज):- व्यवस्था परिवर्तन मंच पांवटा साहिब (इकाई) ने आज लंपी रोग व धान की फसल पूर्णता खराब होने को लेकर तहसीलदार पांवटा साहिब वेदप्रकाश अग्निहोत्री के माध्यम से महामहिम राज्यपाल व मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया। मंच संयोजक सुनील चौधरी ने कहा कि लंपी नामक बीमारी को महामारी घोषित कर दिया गया है। इसलिए मंच सरकार से मांग करता है कि गोवंश में आए इस वायरस के उपचार के लिए गो पालकों को दवाई निशुल्क उपलब्ध करवाई जाए ताकि उन्हें आर्थिक रूप से भी राहत मिल सके।

    मंच ने सरकार से मांग की है कि कोरोना महामारी के समय में जिस प्रकार प्रदेश की सीमाओं को सील किया गया था, उसी प्रकार गोवंश के आदान-प्रदान पर प्रदेश की सीमाओं पर भी कुछ समय के लिए पाबंदी लगनी चाहिए ताकि अन्य प्रदेशों से इस वायरस से पीड़ित गोवंश हमारी सीमाओं में प्रवेश ना कर सके। मंच ने कहा कि लंपी नामक बीमारी की दवा भी पशुपालकों को महंगे दामों पर मिल रही है।

    सरकार से मांग है, इसका कोई उपयुक्त टीका सभी पशुओं को लगाया जाए ताकि एक से दूसरे गोवंश में यह वायरस ना फैल सके। इसके अतिरिक्त मंच ने कहा कि वर्तमान समय में धान की फसल जो पूर्ण रूप से खराब हो चुकी है उस बारे कृषि विशेषज्ञ भी उचित समय पर इस बीमारी की रोकथाम कर पाने में नाकामयाब रहे हैं। धान की फसल पकने की तरफ बढ़ रही है, इसलिए ज्यादा दवाई प्रयोग करने से नुक्सान का खतरा भी बना रहता है।

    मंच ने माननीय राज्यपाल व मुख्यमंत्री से मांग की है कि सभी किसानों को शत प्रतिशत मुआवजा दिया जाए। इस मौके पर मंच के संयोजक सुनील चौधरी, किसान सभा के अध्यक्ष दारा सिंह, पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश चौधरी, कमलेश कुमार, संजय चौधरी, अधिवक्ता नरेश चौधरी, अमित कुमार, पंकज गुप्ता, धर्मपाल आदि लोग उपस्थित रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.