Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, June 3
    Himachal Varta
    Home»राजनैतिक»आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा पूरी तरह तैयार : डॉ बिंदल
    राजनैतिक

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा पूरी तरह तैयार : डॉ बिंदल

    By Himachal VartaAugust 29, 2022
    Facebook WhatsApp

    नाहन  (हिमाचल वार्ता न्यूज) :- भाजपा चुनाव प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष व पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर हिमाचल में भाजपा पूरी तरह से तैयार है और इस बार प्रदेश में मिशन रिपीट होने वाला है।

    जिला मुख्यालय नाहन में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए विधायक राजीव बिंदल ने कहा कि भाजपा हिमाचल प्रदेश में मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी पूरी तरह से तैयार है पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठकों का दौर लगातार जारी है। बिंदल ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की कई ऐसी महत्वपूर्ण योजनाएं चलाई जा रही है जिसका हर वर्ग को लाभ मिल रहा है । उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा किए गए कार्यों और सभी योजनाओं को पार्टी के कार्यकर्ता आम लोगों के बीच ले जाएंगे।

    उन्होंने कहा कि प्रदेश में 60 साल से ऊपर की आयु के सभी लोगों को पेंशन देने का निर्णय जयराम सरकार ने लिया जिससे प्रदेश में 3 लाख से अधिक लोग सीधे तौर पर लाभान्वित हो रही है।

    वहीं उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जहां किसान सीधे तौर पर लाभान्वित हुए हैं वहीं केंद्र की आयुष्मान और प्रदेश की हिम केयर योजना से भी लाखों लोगों को लाभ मिल रहा है। बिंदल ने कहा कि चुनाव प्रबंधन समिति सभी जिलों में बैठके कर आगामी रणनीति तैयार करेंगी।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.