Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • 06 जून को दिलाई जाएगी नव निर्वाचित नाहन पार्षदों को शपथ, एसडीएम ने जारी किया नोटिस
    • ज़िला प्रशासन युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखने के लिए प्रतिबद्ध – मनमोहन शर्मा
    • शारीरिक शिक्षक (जॉब ट्रेनी) के 14 रिक्त पदों की बैचवार भर्ती के लिए काउंसलिंग 03 से 09 जून तक
    • स्व गणना विकल्प का सभी ज़िलावासी करें उपयोग – मनमोहन शर्मा
    • जिला सिरमौर में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों का परिणाम : जिला निर्वाचन अधिकारी
    • पिकअप पलटने से युवक की मौत, चालक पर लापरवाही का मामला दर्ज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, June 2
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»1 अक्टूबर 2022 को 18 वर्ष पूर्ण करने वाले भी मतदाता सूची में होंगे शामिल – आर.के. गौतम
    सिरमौर

    1 अक्टूबर 2022 को 18 वर्ष पूर्ण करने वाले भी मतदाता सूची में होंगे शामिल – आर.के. गौतम

    By Himachal VartaAugust 29, 2022
    Facebook WhatsApp
    नाहन   ( हिमाचल वार्ता न्यूज)जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर आर.के. गौतम ने बताया कि भारतीय निर्वाचन आयोग के निर्देश के अनुसार, जो नवयुवक और नवयुतियां प्रथम अक्टूबर 2022 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके हैं या पूर्ण कर रहें हैं, वह निर्वाचन के लिए मतदाता सूची में नाम शामिल करने के लिए पात्र होंगे।
    जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि यह सभी पात्र अभ्यर्थी अपने मतदान केन्द्र में जाकर अभिहित अधिकारी के समक्ष फार्म न. 06 भरकर अपना नाम मतदाता सूची में शामिल करवा सकते हैं। इसके लिए प्रार्थी आवश्यक दस्तावेज अपने साथ लाएं जिसमें पासपोर्ट साईज नवीनतम रंगीन फोटो के साथ आयु तथा निवास प्रमाण पत्र भी शामिल हैं।
    उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर सिरमौर जिला के पांच निर्वाचन क्षेत्र पच्छाद, नाहन, रेणुका जी, पांवटा साहिब व शिलाई में फोटोयुक्त मतदाता सूचियां के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य 01 अक्टूबर 2022 की अर्हता तिथि के आधार पर किया जा रहा है। इस सम्बन्ध में दावे व आक्षेप प्राप्त करने हेतु जिला के समस्त मतदान केन्द्रों में अभिहित अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। यह अभिहित अधिकारी 11 सितम्बर 2022 तक सभी मतदान केन्द्रों पर कार्य दिवस के दिन उपस्थित रहेंगे।
    जिला निर्वाचन अधिकारी आर.के. गौतम से सभी पात्र अभ्यर्थियों से आग्रह किया है कि वह सम्बन्धित मतदान केन्द्र पर जाकर अपना नाम मतदाता सूची में शामिल करवाएं और लोकतांत्रिक प्रक्रिया निर्वाचन प्रणाली को मजबूती प्रदान करें।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • 06 जून को दिलाई जाएगी नव निर्वाचित नाहन पार्षदों को शपथ, एसडीएम ने जारी किया नोटिस
    • ज़िला प्रशासन युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखने के लिए प्रतिबद्ध – मनमोहन शर्मा
    • शारीरिक शिक्षक (जॉब ट्रेनी) के 14 रिक्त पदों की बैचवार भर्ती के लिए काउंसलिंग 03 से 09 जून तक
    • स्व गणना विकल्प का सभी ज़िलावासी करें उपयोग – मनमोहन शर्मा
    • जिला सिरमौर में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों का परिणाम : जिला निर्वाचन अधिकारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.