Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    • नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, October 18
    Himachal Varta
    Home»राजनैतिक»आगामी चुनाव में बढ़ सकती है ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी की मुश्किलें।
    राजनैतिक

    आगामी चुनाव में बढ़ सकती है ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी की मुश्किलें।

    By Himachal VartaAugust 30, 2022
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ) :- सिरमौर जिला की पांवटा साहिब विधानसभा से विधायक व हिमाचल सरकार में उर्जा मंत्री सुखराम चौधरी की आगामी विधानसभा चुनाव में मुश्किलें बढ़ सकती है एक तरफ जहां इस विधानसभा में पार्टी के कई वरिष्ट नेता नाराज होकर पार्टी का साथ छोड़ रहे हैं वहीं अब एक प्रबल दावेदार भी सामने आए है।

    पांवटा साहिब विधानसभा में  ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी से नाराज होकर हाल में पार्टी के कुछ पुराने नेताओं ने अलविदा कह दिया है, तो एक युवा नेता मनीष तोमर को पार्टी से इस लिए निष्काशित किया गया कि उसने टिकट की दावेदारी सार्वजनकि रूप से करने की हिम्मत जुटाई थी। बागी नेता  ऊर्जा मंत्री के खिलाफ होकर अपने क्षेत्र के मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए जी तोड़ मेहनत करने में लगे

    वहीं अब पिछले करीब 35 सालों से संगठन से जुड़े मदन शर्मा टिकट की दावेदारी कर रहे है। मदन शर्मा पार्टी नेता होने के साथ-साथ एक समाजसेवी के रूप में भी बड़ी पहचान पावटा साहिब विधानसभा क्षेत्र में रखते है मदन मोहन शर्मा ने इस बार टिकट को लेकर दावेदारी की और यदि पार्टी ने मौका दिया तो निश्चित तौर पर वह चुनावी मैदान में उतरेंगे।

    उन्होंने कहा कि वह लगातार संगठन से जुड़े रहे हैं और इस दौरान विभिन्न पदों पर रहते हुए उन्होंने बखूबी अपनी जिम्मेदारियां भी निभाई है। मदन शर्मा को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का भी करीबी माना जाता है हाल में पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र में पहुचने पर मदन शर्मा ने जेपी नड्डा का अपने समर्थकों के साथ भव्य स्वागत भी किया था।

    मदन शर्मा का  कहना है कि  गत विधानसभा चुनाव में भी दावेदारी जताई थी मगर पार्टी हाई कमान के निर्देशों के बाद उन्होंने सूखराम चौधरी के लिए दिन रात काम किया और एक बड़े मार्जन से उन्हें जीत दिलवाई उन्होंने माना कि पार्टी से नाराज होकर कई लोगों ने साथ छोड़ा है जिनको समय रहते मनाया जा सकता था मगर उस तरह की कोशिशे नहीं की गई। उन्होंने माना कि पिछले कुछ समय में पावटा सही में पार्टी का ग्राफ गिरा है संभालने की जरूरत है।

    अपने ही करीबी नेताओं का पार्टी छोड़कर जाना और अब अपने ही करीबियों द्वारा टिकट की दावेदारी जताना दर्शाता है कि मंत्री सुखराम चौधरी पांवटा साहिब में भाजपा का कुनबा संभालने में कामयाब नहीं हो पाए हैं।

    हाल में पार्टी हाईकमान ने प्रदेश में कई मंत्रियों और विधायकों के टिकट काटने के भी संकेत दिए है ऐसे में आने वाले समय में सुखराम चौधरी की मुश्किलें बढ़ सकती है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.