Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    • स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, July 19
    Himachal Varta
    Home»दुर्घटनाएं»चोरी करने के उद्देश्य से आया था अजय, भागते हुए नदी में गिरने से मौत
    दुर्घटनाएं

    चोरी करने के उद्देश्य से आया था अजय, भागते हुए नदी में गिरने से मौत

    By Himachal VartaAugust 30, 2022
    Facebook WhatsApp

    नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):-नाहन के कालाअंब थाना के अंतर्गत 28 अगस्त की देर शाम बोगरिया में मिली मृतक लाश को लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक 32 वर्षीय अजय पुत्र सिंधाराम निवासी सढौरा हरियाणा कबाड़ी का काम करता था। पुलिस जांच के अनुसार मृतक चोरी करने के उद्देश्य से नेचर पार्क के समीप नगर परिषद के उपाध्यक्ष के बन रहे होटल में गया था। यह घटना 28 अगस्त देर रात्रि की बताई गई है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार अजय अपनी मोटरसाइकिल को कच्ची सड़क पर खड़ी कर होटल की कंस्ट्रक्शन साइट के अंदर ताला तोड़कर दाखिल हुआ था। मृतक के द्वारा टीन के पतरे का रोल चोरी किया गया था। जैसे ही अजय उसको अपने मोटरसाइकिल पर रखने लगा, अचानक वह रोल खुल गया। टीन के पतरे की जोर से आवाज होने के कारण नजदीक में रह रहे लोगों ने कंस्ट्रक्शन साइट के चौकीदार को इसकी जानकारी दी। शोर सुनकर अजय मोटरसाइकिल लेकर सलानी नदी की ओर भागा। चूंकि उस दौरान बारिश भी हो रही थी कच्चे रास्ते पर अजय की बाइक स्किड हो गई।

    अजय बाइक समेत ढांग में गिर गया। अजय जब वहां से भागा तो नीचे नदी की ओर फिसल गया। 29 अगस्त को लोगों ने नदी के किनारे पानी में अजय की डेड बॉडी देखी, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची काला अंब पुलिस ने इस घटना की बाबत अपने आला अधिकारियों को भी सूचित किया। शव करीब बीते कल 9:30 बजे के आसपास सुबह पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी थी। हालांकि पुलिस इसे पहले दुर्घटना मान रही थी। मगर जब जांच आगे बढ़ी तब पता चला कि अजय चोरी करने के उद्देश्य से कंस्ट्रक्शन साइट पर आया था।

    अजय कबाड़ी का काम करता था, लोहा-कचरा आदि इकट्ठा कर बेचता था। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस घटनाक्रम को लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के ओनर के द्वारा चोरी की रिपोर्ट भी दर्ज की जा रही है। पुलिस के द्वारा आज 30 अगस्त को नाहन मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द किया गया। वही एडिशनल एसपी बबीता राणा ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि मामला अंतर्गत धारा 279 ,304 ए आईपीसी के तहत दर्ज कर जांच की जा रही है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.