Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 8
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»आगामी 07 से 09 सितंबर तक सराहां में आयोजित होगा राज्य स्तरीय वामन द्वादशी मेला – गौतम
    सिरमौर

    आगामी 07 से 09 सितंबर तक सराहां में आयोजित होगा राज्य स्तरीय वामन द्वादशी मेला – गौतम

    By Himachal VartaAugust 30, 2022
    Facebook WhatsApp
    नाहन,  (हिमाचल वार्ता न्यूज)सिरमौर जिला का पारंपरिक एवं प्रसिद्ध राज्य स्तरीय वामन द्वादशी मेला आगामी 07 से 09 सितंबर 2022 तक सराहां में बड़े हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया जाएगा।
    यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर एवं अध्यक्ष राज्य स्तरीय वामन द्वादशी मेला राम कुमार गौतम ने आज उपायुक्त कार्यालय के सभागार में मेले की तैयारियों के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।
    उन्होंने बताया कि मेले का शुभारंभ 07 सितंबर को वामन भगवान की पारंपरिक पूजा अर्चना से होगा। इसके उपरांत वामन देव की शोभा यात्रा मंदिर से नए बस स्टैंड तक निकाली जाएगी। इस यात्रा में पारम्परिक वाद्य दलों, दोलांजी मठ की झांकियां, गतका व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सराहां के एनसीसी/स्काउट, होमगार्ड बैंड तथा स्थानीय लोग एवं कलाकार भाग लेंगे।
    उन्होंने बताया कि मेले की तीनों संध्याओं में सांस्कृतिक कार्यक्रम मुख्य आकर्षण का केन्द्र होंगे, जिसके लिए प्रदेश के कलाकारों को आमंत्रित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सांस्कृतिक संध्याओं में स्थानीय एवं प्रदेश के प्रसिद्ध लोक कलाकारों को प्राथमिकता दी जाएगी। मेले के दूसरे दिन विशाल दंगल का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रदेश व देश के अन्य राज्यों के पहलवान भाग लेंगे। मेले के अंतिम दिन महिला कुश्ती का भी आयोजन किया जाएगा। उन्होंने सभी सदस्यों से मेले के सफल आयोजन के लिए अपना सहयोग देने का आग्रह किया।
    एसडीएम पच्छाद डॉ0 संजीव कुमार धीमान ने बैठक की कार्यवाही का संचालन करते हुए बताया कि मेले को सुचारू रूप से आयोजित करने के लिए बैठक में विभिन्न उप समितियों का गठन कर दिया गया है, जिसमें धार्मिक आयोजन उप समिति, वित्त एवं लेखा, सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्मारिका, स्वागत व प्लॉट आवंटन इत्यादि समितियां शामिल हैं। उन्होंने बताया कि मेले के दौरान खेलकूद प्रतियोगिताओं के अलावा रस्साकस्सी, म्यूजिकल चेयर सहित अन्य प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी और विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनियां भी लगाई जाएंगी। उन्होंने सभी सदस्यों, पंचायतों के प्रधानों व स्थानीय लोगों से मेले को सफल बनाने में अपना रचनात्मक सहयोग देने का आग्रह किया।
    इस अवसर पर, पुलिस अधिक्षक सिरमौर ओमापति जमवाल, अतिरिक्त उपायुक्त मनेश कुमार यादव सहित वभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.