Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, September 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»राइजिंग सिरमौर क्लासेस के तहत नाहन में प्रशासन तथा बायजूस के मध्य हुआ एम0ओ0यू0
    सिरमौर

    राइजिंग सिरमौर क्लासेस के तहत नाहन में प्रशासन तथा बायजूस के मध्य हुआ एम0ओ0यू0

    By Himachal VartaAugust 30, 2022
    Facebook WhatsApp
    नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज) सिरमौर के प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को जिला प्रशासन कोचिंग मुहैया करवाएगा जिसके लिए आज उपायुक्त कार्यालय में उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम के समक्ष जिला प्रशासन की ओर से अतिरिक्त उपायुक्त मनेश कुमार यादव तथा बाईजूस के प्रतिनिधि अभिजित के मध्य राइजिंग सिरमौर क्लासेस का एम0ओ0यू0 साईन किया गया।
    यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने देते हुए बताया कि 01 सितंबर से जिला ग्रामीण विकास अभिकरण कार्यालय नाहन के हॉल में ऑनलाइन कक्षाएं चलाई जाएगी जिसके लिए अब तक 350 युवाओं द्वारा अपना पंजीकरण करवाया गया हैे। उन्होंने बताया कि इस पहल के अंतर्गत राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, संघ लोक सेवा आयोग, कर्मचारी चयन आयोग, रेलवे, बैंक परिवीक्षा अधिकारी, लिपिक, अनुभाग अधिकारी व बीमा से सम्बन्धित कोचिंग कक्षाओं को आयोजित किया जाएगा।
    उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी का पंजीकरण निशुल्क होगा, जबकि कोचिंग कक्षाएं शुरू होने के बाद अभ्यर्थी को मात्र 200 रुपए प्रति माह बतौर मेंटेनेंस चार्ज देना होगा जबकि गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले परिवार से संबंधित अभ्यर्थी को मात्र 100 रुपए प्रति माह देना होगा।
    उपायुक्त ने बताया कि इस कार्य के लिए जिला प्रशासन द्वारा राइजिंग सिरमौर के नाम से एक सोसाइटी का गठन किया गया है, जिसमें अतिरिक्त उपायुक्त सिरमौर, जिला पंचायत अधिकारी व परियोजना अधिकारी ग्रामीण विकास अभिकरण सदस्य होंगे।
    इस अवसर पर जिला पंचायत अधिकारी अंचित डोगरा भी उपस्थित रहे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.