Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    • उपायुक्त ने जनगणना-2027 के लिए सिरमौरवासियों से भागीदारी की अपील की
    • 05 जून को क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में बैठेगा जिला मेडिकल दिव्यांगता बोर्ड
    • आपदा प्रबंधन के लिए विभागीय तालमेल अत्यंत आवश्यक : डीसी जतिन लाल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, June 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»नाहन कॉलेज के छात्रों ने हाईवे किया जाम, दोनों तरफ लगी वाहनों की कतारें
    सिरमौर

    नाहन कॉलेज के छात्रों ने हाईवे किया जाम, दोनों तरफ लगी वाहनों की कतारें

    By Himachal VartaAugust 31, 2022
    Facebook WhatsApp

    नाहन  (हिमाचल वार्ता न्यूज):- जिला मुख्यालय नाहन के यशवंत विहार में आज दोपहर को डॉ. वाईएस परमार पीजी कॉलेज नाहन के छात्रों द्वारा हाईवे पर वाहनों की रफ्तार रोक दी गई। इस दौरान दर्जनों की तादाद में छात्र हाईवे पर बैठ गए जिस कारण दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई। 1 घंटे तक लोग जाम के बीच फंसे रहे जिसमें छोटी-बड़ी गाड़ियों सहित निजी और एचआरटीसी बसे भी शामिल थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची जिन्होंने छात्रों को समझा-बुझाकर मामले को शांत करवाया।

    इस दौरान तकरीबन 1 घंटे बाद हाईवे बहाल किया गया जिसके बाद वाहनों की आवाजाही सुचारू हो पाई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीजी कॉलेज नाहन के छात्रों ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नेतृत्व में नेशनल हाईवे-907ए पर करीब एक घंटे तक चक्का जाम किया। एबीवीपी ने 25 अगस्त को कॉलेज व स्थानीय प्रशासन को बसों की मांग को लेकर ज्ञापन भी सौंपा था। उसके बाद विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने सांकेतिक भूख हड़ताल भी की थी, मगर समस्या का समाधान न हुआ।

    जिसके बाद आज विद्यार्थी परिषद बस स्टैंड से दिल्ली गेट होते हुए महाविद्यालय तक बस की सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर सड़क पर उतर गई। इस दौरान प्रशासन व सरकार का जमकर विरोध किया गया। इसके चलते हाईवे के दोनों ओर भारी जाम लग गया। मौके पर डीएसपी हेडक्वार्टर मीनाक्षी शाह व एसडीएम नाहन रजनीश कुमार ने छात्रों को समझाकर उनकी समस्या को तीन दिन के भीतर हल करने का आश्वासन दिया। उधर, नाहन एबीवीपी इकाई मंत्री पारस ठाकुर ने बताया कि यदि जल्द से जल्द मांगों को पूरा नहीं किया गया, तो विद्यार्थी परिषद उग्र आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेगी।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    • उपायुक्त ने जनगणना-2027 के लिए सिरमौरवासियों से भागीदारी की अपील की
    • 05 जून को क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में बैठेगा जिला मेडिकल दिव्यांगता बोर्ड
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.