Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 8
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»व्यवस्था परिवर्तन मंच के संयोजक सुनील चौधरी ने विद्युत बोर्ड के अधिकारियों को दी चेतावनी
    सिरमौर

    व्यवस्था परिवर्तन मंच के संयोजक सुनील चौधरी ने विद्युत बोर्ड के अधिकारियों को दी चेतावनी

    By Himachal VartaAugust 31, 2022
    Facebook WhatsApp

    पांवटा साहिब हिमाचल वार्ता न्यूज) :- व्यवस्था परिवर्तन मंच के नेतृत्व में निहालगढ़ पंचायत के एक प्रतिनिधिमंडल ने बिजली की समस्या को लेकर अधिशासी अभियंता अजय चौधरी (विद्युत बोर्ड) से मिलकर की।

    निहालगढ़ पंचायत के महरालू बस्ती के घरों के ऊपर से बिजली की लाइनें गुजरती है। पिछले पच्चीस वर्षों से ग्रामीण इन बिजली की तारों को हटाने के लिए सरकार व प्रशासन से गुजारिश कर रहे हैं। परंतु किसी प्रकार का संज्ञान प्रशासन ने इस बाबत नहीं लिया है।

    मंच संयोजक सुनील चौधरी ने कहा कि इस बस्ती के लोगों की कोई सुनवाई विभाग के द्वारा नहीं हो रही थी, जिस कारण आज मंच ने ग्रामीणों की इस समस्या को लेकर विभाग से बात की।

    स्थानीय निवासी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि इन बिजली की तारों की वजह से यहां पर लगभग छः वर्ष पूर्व एक लड़की की मृत्यु भी हो चुकी है, जबकि इससे भी प्रशासन ने कोई सबक नहीं लिया।

    मंच संयोजक सुनील चौधरी व ग्रामीण धर्मपाल सिंह ने कहा की प्रशासन को इस कार्य के लिए पंद्रह दिनों का अल्टीमेटम दिया गया है। अगर प्रशासन ने अभी भी ढुलमुल रवैया अपनाते हुए कार्य नहीं किया तो मजबूरन मंच को आंदोलन का रास्ता बनाना पड़ेगा।

    ग्रामीण गौतम, राजेश रणजीत का कहना है कि प्रशासनिक अधिकारी मौका देखने तो आते जरूर हैं, परंतु आगामी कोई कार्रवाई नहीं करते। मुख्यमंत्री व ऊर्जा मंत्री को भी कई बार ज्ञापन दिए जा चुके हैं, परंतु कोई सुनवाई आजतक नहीं हुई।

    मंच ने प्रशासन को अंतिम अल्टीमेटम देते हुए पंद्रह दिनों के भीतर ग्रामीणों की समस्या का हल नहीं निकाला गया, तो पांवटा साहिब व्यवस्था परिवर्तन मंच के युवा साथी ग्रामीणों के साथ मिलकर विद्युत विभाग प्रांगण के बाहर धरने पर बैठ जाएंगे। जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की स्वयं होगी। प्रतिनिधि मंडल में मंच संयोजक सुनील चौधरी, संदीप चौधरी, परमानंद, धर्मपाल, गोतम, रणजीत, अशोक परमजीत आदि लोग उपस्थित रहे

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.