Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 8
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»सीएम को दिया सनौरा-नेरीपुल रोड़ से आने का निमंत्रण
    सिरमौर

    सीएम को दिया सनौरा-नेरीपुल रोड़ से आने का निमंत्रण

    By Himachal VartaAugust 31, 2022
    Facebook WhatsApp

    राजगढ़ हिमाचल वार्ता न्यूज) :-  राजगढ़, रासूमांदर व पझौता क्षेत्र की अनेक पंचायतों के लोगों ने मुख्यमंत्री को यशवंतनगर- नेरीपुल सड़क के माध्यम से सनौरा पंचायत के  रोहड़ी आने का निमंत्रण दिया गया है ताकि इस रोड़ पर की जा रही टायरिगं की गुणवता की असली तस्वीर सीएम को देखने को मिले । बता दें कि  पझौता घाटी के रोहड़ी में आगामी दो सितंबर में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर हिमाचल प्रदेश के 75 वर्ष पूर्ण होने पर एक समारोह में पधार रहे हैं । पझौता स्वतंत्रता सैनानी परिवार कल्याण समिति के अध्यक्ष जय प्रकाश चैहान, पूर्व जिप सदस्य शकुंतला प्रकाश, राणाघाट पंचायत के पूर्व उप प्रधान सत्यपाल ठाकुर, नरेश कुमार, मनोज राणा, सुखदेव  प्रधान मस्तराम भारती, पूर्व प्रधान अरूण मेहता, जगमोहन मेहता, रमेश सरैक, विकास कुमार, देवराज , जातीराम कमल, अशोक कुमार सहित अनेक लोगों ने मुख्यमंत्री को सनौरा -नेरीपुल रोड़ के माध्यम से पझौता आने का निमंत्रण दिया है । इनका कहना है कि प्रदेश के इतिहास में यह पहली बार हुआ है कि जब तीन महीने बाद ही टायरिग उखड़ गई और सड़क गडडों में तबदील हो गई है । लोगों ने टायरिंग की गुणवता पर सवाल उठाए हैं और इस रोड़ की अब यह स्थिति हो चुकी है कि सड़क में गडडे नहीं बल्कि गडडों में सड़क बन चुकी है। लोगों का कहना कि सनौरा-नेरीपुल -छैला रोड़ के लिए पहली बार मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने उदारता से 46 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है ताकि कुछ वर्षों तक लोगों को धूल व गडडों के सफर से राहत मिल सके । बता दें कि मार्च अप्रैल माह में सनौरा से नेरीपुल तक टायरिंग की गई थी जोकि तीन महीने बाद पहली बरसात में गडडों में तबदील हो गई । जिससे लोगों में बहुत रोष व्याप्त है  और मुख्यमंत्र.ी से इसकी उच्चस्तरीय जांच करने की मांग की गई है ताकि विभाग की लापरवाही उजागर हो सके ।
    दरअसल तीन जिला को जोड़ने वाली इस सड़क के सुधारीकरण व पक्का करने पर प्रदेश सरकार ने 46 करोड़ की राशि व्यय स्वीकृत की गई  है। जिसकी डीपीआर पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में बनाई गई थी और इसे वर्तमान सरकार द्वारा स्वीकृत किया गया था । विभागीय सूत्रों के अनुसार इस 85 किलोमीटर लंबी इस सड़क का  42 किमी हिस्सा राजगढ़ डिवीजन के अधीन आता है । शेष 43 किलोमीटर हिस्सा ठियोग, सोलन और कसौली डिविजन के अधीन आता है । विभाग द्वारा इस कार्य को  जुलाई 2020 को   अवार्ड किया गया है । आगामी वर्ष 2025 तक इस कार्य को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है ।
    यही नहीं विभाग द्वारा शरगांव गज्यों से पनेली तक के करीब डेढ किलोमीटर हिस्से को पक्का करना छोड़ दिया है  । इस हिस्से में इतने गहरे गडडे हैं कि छोटी गाड़ियों के चैंबर टूट जाते है । सबसे अहम बात यह है कि विभाग द्वारा  इस सड़क को  नौ टन गाड़ियों के भार को ध्यान में रखते हुए  पक्का किया गया है । जबकि इस सड़क पर करीब तीस  टन भार वाले टिप्पर ट्राॅला बेलगाम चल रहे हैं जिन पर विभाग का कोई निंयंत्रण नहीं है  ।
    अधीशासी अभियंता लोनिवि मंडल राजगढ़ नरेन्द्र वर्मा ने माना  कि बरसात में सारी टारिंग उखड़ कर गडडों में तबदील हो चुकी है और इसकी मुरम्मत शीघ्र करवा दी जाएगी ।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.