Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    • उपायुक्त ने जनगणना-2027 के लिए सिरमौरवासियों से भागीदारी की अपील की
    • 05 जून को क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में बैठेगा जिला मेडिकल दिव्यांगता बोर्ड
    • आपदा प्रबंधन के लिए विभागीय तालमेल अत्यंत आवश्यक : डीसी जतिन लाल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, June 3
    Himachal Varta
    Home»क्राइम»नाहन में शातिरों ने महिला का बदला एटीएम कार्ड, खाते से उड़ाए 15 हजार
    क्राइम

    नाहन में शातिरों ने महिला का बदला एटीएम कार्ड, खाते से उड़ाए 15 हजार

    By Himachal VartaSeptember 1, 2022
    Facebook WhatsApp

    नाहन  (हिमाचल वार्ता न्यूज):-जिला मुख्यालय नाहन में एटीएम कार्ड बदलकर शातिरों ने एक महिला के खाते से हजारों रुपए उड़ा लिए। बड़ी बात यह है कि अभी तक पुलिस आरोपियों के गिरेबान तक नहीं पहुंच पाई है। वही पीड़ित महिला ने इस बाबत गुन्नू घाट पुलिस थाना में शिकायत भी दर्ज करवाई है तथा मदद की गुहार लगाई है। मामला बीते कल नाहन शहर के चौगान मैदान के समीप लगे एटीएम का है। बता दें कि यहाँ पहले शातिरों ने एसबीआई, पीएनबी व बघाट बैंक की मशीनों को हैक किया।

    एटीएम मशीनों के हैक हो जाने के चलते कोई भी ग्राहक वहां से पैसे नहीं निकाल पाया। जिसके बाद एक बुजुर्ग महिला पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम से पैसे निकालने पहुंची तो काफी कोशिशों के बाद भी पैसे नहीं निकल पाए। जिसके बाद एक युवक वहां पहुंचा जिसने हेलमेट पहना हुआ था। इस दौरान महिला को युवक ने एटीएम कार्ड पकड़कर दोबारा कोशिश करने को कहा।

    इसी बीच शातिराना तरीके से महिला के एटीएम का पिनकोड भी हासिल कर लिया और महिला का एटीएम लेकर उसने खुद भी पैसे निकालने का प्रयास किया परंतु जब पैसे नहीं निकले तो बड़ी ही चालाकी से युवक ने एटीएम कार्ड बदल दिया। जिसके बाद शातिर युवक ने महिला के खाते से 15,300 रुपए निकाल लिए। मैसेज मिलने पर तुरंत ही महिला ने बैंक शाखा प्रबंधक को इसकी सूचना दी। प्रबंधक ने जब कार्ड देखा, तो वो महिला का नहीं था। डीएसपी मुख्यालय मीनाक्षी शाह ने पुष्टि की है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    • उपायुक्त ने जनगणना-2027 के लिए सिरमौरवासियों से भागीदारी की अपील की
    • 05 जून को क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में बैठेगा जिला मेडिकल दिव्यांगता बोर्ड
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.