Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 8
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»पांवटा में सक्रीय बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़,डीएसपी का बनाया मास्टर प्लान आया काम
    सिरमौर

    पांवटा में सक्रीय बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़,डीएसपी का बनाया मास्टर प्लान आया काम

    By Himachal VartaSeptember 1, 2022
    Facebook WhatsApp

    पांवटा साहिब हिमाचल वार्ता न्यूज) :- उपमंडल पांवटा पुलिस द्वारा बाइक चोरी करने वाले एक बड़े गिरोह को पकड़ने के लिए डीएसपी की अगुवाई में एक मास्टरप्लान बनाया गया, जिसको अंजाम देते हुए  20 के करीब बाइकों को रिकवर कर तीन शातिरों को गिरफ्तार किया है।

    पावंटा साहिब में पिछले कई महीनों से लगातार बाइक चोरी के मामले सामने आ रहे थे,जिसके चलते पुलिस ने माजरा के एक युवक प्रिंस सहित दो अन्य को गिरफ्तार किया है।

    बता दें कि प्रिंस निवासी माजरा क्यारदा के मोटर मैकेनिक अनिल के पास चोरी की बाइकों को लेकर जाता था जहां पर इन बाइकों और चोरी के सामान की चैसी नंबर बदल दिया जाता था।वहीं इन आरोपियों द्वारा कई बाइकों को  हरियाणा में भी बेचा गया है। लोगों के खून पसीने की कमाई से खरीदी गई बाइकों को महज ढाई से 10000 रूपय के बीच बेच दिया जाता था। इस पूरे गिरोह की शिनाख्त हो चुकी है प्रिंस नामक आरोपी पर पहले भी कई मुकदमे दर्ज हैं।

    बताते चले कि शहर के बीच से ही आधा दर्जन बाईके चोरी की गई, यही नही घर के आँगन तक बाइके चोरी होती थी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इन आरोपियों के पास से 20 बाइकों की शिनाख्त करवाई गई है।

    इस गैंग का पर्दाफाश करने के लिए थाना प्रभारी अशोक चौहान की विशेष भूमिका रही उन्होंने एक टीम गठित की और इस टीम में आरक्षी संजय कुमार, आरक्षी अनिल, आरक्षी ईश्वर, आरक्षी ओम प्रकाश, इरफान द्वारा बेहतरीन काम किया गया और इस पूरे गिरोह का पर्दाफाश हो पाया।

    पुष्टि करते हुए डीएसपी वीर बहादुर ने बताया की पावंटा में यह सबसे बड़ी कार्यवाई है। जिसको टीम ने मिलकर अंजाम दिया है। वहीं तीन आरोपियों को दो तारीख तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। आमजन से अपील करते हुए कहा की अपने घरों के समीप सीसीटीवी कैमरे लगाए ताकि ऐसे शातिरों को जल्द पकड़ने में पुलिस कामयाब हो सके।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.