नाहन(हिमाचल वार्ता न्यूज):-जिला सिरमौर में लंपी रोग पशुओं को अपनी चपेट में ले रहा है। जिला में अब तक हजारों की तादाद में पशु इस रोग की चपेट में आ चुके हैं तथा कई अपनी जान भी गंवा चुके हैं। हालांकि, इस रोग की रोकथाम के लिए पशुपालन विभाग द्वारा गांव-गांव जाकर वैक्सीनेशन अभियान भी चलाया जा रहा है। साथ ही पशुपालकों को भी जागरूक किया जा रहा है। पशुपालन विभाग द्वारा की जा रही लाख कोशिशों के बावजूद भी यह रोग रुकने का नाम नहीं ले रहा है।गिरीपार क्षेत्र के दूरदराज के क्षेत्र लानाचेता, सैर तंदुला, मांगण और भराड़ी गांव में अब तक कई पशु इस बीमारी की चपेट में आ चुके है। क्षेत्र के लानाचेता में 17 पशुओं और भराड़ी में 8 पशुओं में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। उधर, पशु चिकित्सालय नौहराधार के डॉ. अमित वर्मा ने कहा कि लंपी रोग बड़ी तेजी से पशुओं में फैल रहा है जिसकी रोकथाम के लिए विभाग लगातार प्रयास कर रहा है।
Breakng
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
Thursday, September 3
