Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • आयुर्वेदिक अस्पताल के गेट पर फंदे से लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव, क्षेत्र में सनसनी
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 8
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»विकास के दम पर अपना विधायक चुनेगी श्री रेणुका जी की जनता
    सिरमौर

    विकास के दम पर अपना विधायक चुनेगी श्री रेणुका जी की जनता

    By Himachal VartaSeptember 3, 2022
    Facebook WhatsApp

    नाहन  सितंबर(हिमाचल वार्ता न्यूज):-सिरमौर भाजपा के जिला सह मीडिया प्रभारी प्रताप सिंह रावत ने मीडिया को जारी बयान करते हुए बताया कि एससी/एसटी निगम के पूर्व उपाध्यक्ष एवं रेणुका के पूर्व भाजपा प्रत्याशी बलबीर सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ मिलकर रेणुका विधानसभा चुनाव क्षेत्र में विकास के अनेकों कीर्तिमान स्थापित किए हैं। विकास को देखकर रेणुका की जनता भी गदगद हो रही है। रावत ने बताया कि इन साढ़े 4 वर्षों में पूर्व भाजपा प्रत्याशी बलबीर सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रेणुका विधानसभा चुनाव क्षेत्र में सड़कों के जाल बिछाए हैं।

    इसके अतिरिक्त भवन निर्माण क्रैश बैरियर पेवर ब्लॉक के साथ-साथ पक्की सड़कों का निर्माण शामिल है। रावत ने बताया कि नई सड़कों के निर्माण पर 915 करोड़ खर्च किए गए हैं, जिससे 12117 किलोमीटर सड़कें बनकर तैयार हो गई है। मेटलिंग टारिंग पर 1960 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं जिससे 202095 किलोमीटर सड़कें पक्की की गई है। क्रॉस ड्रेनेज निर्माण पर 815 करोड रुपए,वार्षिक रखरखाव योजना पर 1362 करोड, क्रैश बैरियर निर्माण पर 205 करोड रुपए खर्च किए गए हैं।

    रावत ने बताया कि इसके अतिरिक्त और भी बहुत सारे विकास कार्य भाजपा ने किए हैं। उन्होंने इसके लिए जहां मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर तथा भाजपा पूर्व प्रत्याशी बलबीर सिंह चौहान का धन्यवाद किया है। वहीं, लोक निर्माण विभाग संगड़ाह के अधिशासी अभियंता रतन शर्मा का भी विशेष आभार प्रकट किया है जिनके अथक प्रयासों से इन सभी कार्यों के प्राक्कलन एवं डीपीआर तैयार की गई है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • आयुर्वेदिक अस्पताल के गेट पर फंदे से लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव, क्षेत्र में सनसनी
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.