किन्नोर ( हिमाचल वार्ता न्यूज)उत्तराखंड से किन्नौर की ओर ट्रैकिंग कर रहे तीन ट्रैकरों में से एक ट्रैकर की गिरने से मौत हो गई, जबकि एक अन्य ट्रैकर को गंभीर चोटें आई है। मामला तब सामने आया, जब ट्रैकर नरोत्तम ज्ञान सहित तीन पोटर सुरक्षित किन्नौर के छितकुल पहुंचे। एसडीएम कल्पा एवं जिला पर्यटन अधिकारी किन्नौर डॉ. मेजर शशांक गुप्ता ने बताया कि तीन ट्रैकर्स अपने 6 पोटर्स के साथ 2 सितंबर को उत्तराखंड के लेबड़ी से किन्नौर जिला के छितकुल की ओर निकले थे। ट्रैकिंग के दौरान रास्ते में ग्लेशियर पार करते हुए रोपिंग के दौरान एक ट्रैकर सुजोय दुबे की गिरने से मौत हो गई, जबकि एक अन्य ट्रैकर सुब्रतो विश्वास को गंभीर चोट लगी है। इस समय तीन पोटर मृतक व चोटिल ट्रैकर के साथ विमलोग पास में रूके हुए हैं। यह सभी ट्रैकर्स पश्चिम बंगाल के बताए जा रहे हैं। एसडीएम ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही आईटीबीपी, पुलिस सहित होमगार्ड के 35 सदस्य दल को रेस्क्यू के लिए घटनास्थल रवाना कर दिया गया है। देर शाम तक इनके छितकुल पहुंचने की उम्मीद है।
Breakng
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
- 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
- स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
Sunday, July 19
