पांवटा साहिब (हिमाचल वार्ता न्यूज) :- कच्ची ढांग के समीप गैरकानूनी तरीके से मलबा डंप किया जा रहा था, इस बात की भनक ज़ब डीएफओ पांवटा साहिब कुणाल अंगरीश के कानों तक पहुंची तो सख्त कार्यवाई अमल में लाकर लोडर सीज कर 85000 का जुर्माना वसूला गया।
जानकारी देते हुए कुणाल ने बताया की राष्ट्रीय राजमार्ग 707 पर सिरमौरी ताल के समीप कच्ची ढांग क्षेत्र में राजमार्ग निर्माण कार्य का मलबा अवैध रूप से डंप करने पर निर्माण कंपनी के विरुद्ध वन विभाग द्वारा कारवाई अमल में लाई गई है।
उनका कहना है कल विभागीय गश्त के दौरान कंपनी के लोडर को मलबा ढहाते हुए पकड़ा गया,लोडर को मौके पर जब्त किया गया है।कंपनी प्रबंधन को चयनित स्थानों पर ही मलबे की डंपिंग करने हेतु चेताया गया। वहीं इस दौरान विभागीय टीम में वन खंड अधिकारी इंद्र सिंह, वनरक्षक विजय, वनकर्मी तपेंद्र मौजूद रहे।
