Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 8
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»एचआरटीसी नाहन डिपो के चालक पर हमला करने वाले दोनों युवक गिरफ्तार
    सिरमौर

    एचआरटीसी नाहन डिपो के चालक पर हमला करने वाले दोनों युवक गिरफ्तार

    By Himachal VartaSeptember 5, 2022
    Facebook WhatsApp

    नाहन  (हिमाचल वार्ता न्यूज):- जिला सिरमौर के एचआरटीसी नाहन डिपो में बतौर चालक तैनात रणदेव सिंह पर हमला करने वाले दोनों युवकों को  सुबह पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान 25 वर्षीय विशाल निवासी नारायणगढ़ और 25 वर्षीय चंदन निवासी बिहार के रूप में हुई है। इतना ही नहीं पुलिस ने इन दोनों युवकों के कब्जे से नुकीली वस्तु भी बरामद की है, जिससे इन्होंने चालक पर वार किया था।

    दरअसल, बीते कल शनिवार को 5:30 बजे एचआरटीसी बस एचपी- 18 बी  -4426 कालाअंब से कौलावाला भूड़ की ओर जा रही थी। इस दौरान कालाअंब से थोड़ा आगे काली मंदिर के पास काफी जाम लगा हुआ था। एक ट्रक वहां फंसा हुआ था। ऐसे में चालक रणदेव सिंह निवासी कंडेईवाला ट्रक ड्राइवर की मदद के लिए बस से जैसे ही नीचे उतरा, उसी दौरान मोगिनंद जा रहे दो युवकों ने उन्हें टक्कर मार दी।

    इस दौरान जब चालक ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो युवकों ने चाबी में रखी नुकीली वस्तु से उन पर हमला कर दिया। इस हमले से चालक लहूलुहान हो गया। चालक को लहूलुहान कर दोनों युवक मौके से बाइक छोड़कर फरार हो गए। इस वारदात के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बाइक को कब्जे में लिया और युवकों की शिनाख्त की। वहीं आज पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

    जब इस घटना की जानकारी  उनके घर वालों को चली तो क्षेत्र में लोग हैरान रह गए। एचआरटीसी कर्मियों के साथ साथ स्थानीय लोगों ने भी आरोपियों को लेकर कड़ी कार्यवाही की मांग की है। बता दें कि चालक रणदेव काफी मिलनसार, हंसमुख स्वभाव के हैं।

    उधर, एडिशनल एसपी बबीता राणा ने बताया कि आज सुबह दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज की गई है। पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.