Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 8
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»07 से 09 अक्तूबर तक आयोजित किया जाएगा राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव
    सिरमौर

    07 से 09 अक्तूबर तक आयोजित किया जाएगा राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव

    By Himachal VartaSeptember 5, 2022
    Facebook WhatsApp
    नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज) :- – ज़िला सिरमौर के पांवटा साहिब नगर परिषद मैदान में 07 से 09 अक्तूबर 2022 तक राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव पूरे हर्षोल्लास से आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने मेले के आयोजन को लेकर उपमंडलाधिकारी कार्यलय पांवटा साहिब में बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।
    उन्होने बताया कि राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर तथा समापन अवसर पर मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मेले में विभिन्न खेल गतिविधियाँ भी आयोजित की जाएँगी जिसमें फ़ुट्बॉल, खो-खो, कबड्डी, हॉकी आदि शामिल रहेंगे।
    इस बैठक में यमुना शरद महोत्सव के आयोजन की तैयारियों को लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों से चर्चा की गई तथा आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न समितियों का गठन भी किया गया। उन्होंने बताया कि मेले में उच्च स्तर के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।
    उपायुक्त ने बैठक में सभी से मेले के आयोजन में बढ़-चढ़ कर भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव से पहले क्षेत्र में सबकी सहभागिता से सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए।
    उपमंडल दंडाधिकारी पांवटा साहिब विवेक महाजन ने सभी मद क्रमवार प्रस्तुत किए।
    इस बैठक में नगर पालिका परिषद की अध्यक्षा निर्मल कौर, उपाध्यक्ष ओम प्रकाश कटारिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बबीता राणा, डी.एफ.ओ. कुनाल अंग्रिश, डी.एस.पी. वीर बहादुर, तहसीलदार वेद प्रकाश अग्निहोत्री, अधिशाषी अभियंता जल शक्ति विभाग अरशद अहमद, खण्ड चिकित्सा अधिकारी राजपुरा ड़ॉ. अजय देओल, कार्यकारी अधिकारी नगर पालिका परिषद अजमेर सिंह, खण्ड विकास अधिकारी रवि प्रकाश जोशी, निरीक्षक खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवम उपभोक्ता मामले राजेन्द्र सिंह, अध्यक्ष हिमोत्कर्ष जिला सिरमौर, राजेन्द्र तिवारी, अनिंदर सिंह नोटी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे ।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.