Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • आयुर्वेदिक अस्पताल के गेट पर फंदे से लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव, क्षेत्र में सनसनी
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 8
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»कालाअंब के दवा उद्योग में बने इंजेक्शन से हुई मौत को लेकर गहरी साजिश की बू ‌
    सिरमौर

    कालाअंब के दवा उद्योग में बने इंजेक्शन से हुई मौत को लेकर गहरी साजिश की बू ‌

    By Himachal VartaSeptember 6, 2022
    Facebook WhatsApp

    नाहन  (हिमाचल वार्ता न्यूज):- चंडीगढ़ पीजीआई में हाल ही में कालाअंब की निक्सी लैब में बने एनेस्थीसिया के इंजेक्शन से हुई मौत को लेकर प्रदेश ड्रग डिपार्टमेंट हाई अलर्ट पर आ गया है। इस घटना के बाद सीडीएससीओ तथा हिमाचल प्रदेश ड्रग डिपार्टमेंट के द्वारा शनिवार को ही कार्यवाही करते हुए एमएसजी सिया के इंजेक्शन सहित अन्य चार दवाओं के भी सैंपल ले लिए गए थे। सैंपल लिए जाने के बाद उन्हें कोलकाता लैब में भेज दिया गया है।

    यही नहीं राज्य दवा नियंत्रक तथा सहायक दवा नियंत्रक के आदेशों के बाद इन सभी दवाओं को रिकॉल कर लिया गया है। यानी जब तक लैब से लिए गए सैंपल की रिपोर्ट नहीं आ जाती है तब तक यह प्रोडक्ट बाजार में बेचा नहीं जा सकता है। वही बड़ा सवाल यह भी उठ रहा है कि जिस बैच की कथित दवा से पीजीआई के 5 पेशेंट्स की एक ही दिन में मौत हुई है उसी बैच के करीब 500 वाइल्स पहले भी मरीजों को दिए जा चुके हैं। ऑपरेशन के दौरान एनएसथीसिया में यह दवा सबसे बेहतर मानी जा रही थी। जिसको लेकर कुछ निजी अस्पतालों ने भी बड़ा संदेह व्यक्त किया है।

    नाम न छापने की शर्त में इन बड़े सर्जेंस का कहना है कि यह दवा ऑपरेशन के दौरान उन्होंने कई बार अपने मरीजों को दी है मगर ऐसी कोई भी घटना नहीं हुई। ऐसे में दवा की आड़ में किसी बड़े षड्यंत्र का अंदेशा भी व्यक्त किया जा रहा है। असल में पीजीआई में जिस आपातकालीन दवा शॉप से यह इंजेक्शन लिया गया था यह दुकान बीते एक माह पहले नए वेंडर को ऑल आउट हुई थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह दुकान 1.53 करोड रुपए में ऑक्शन हुई थी। बताया यह भी जा रहा है कि इस नई अलॉटमेंट को लेकर मामला तूल भी पकड़ा था।

    पुख्ता सूत्रों की माने तो पीजीआई के कुछ खास केमिस्ट के साथ डॉक्टरों की कमीशन भी बड़े स्तर पर सैट रहती है। ऐसे में सवाल यह भी उठ रहा है कि सेम बैच पहले कई मरीजों को दिया जा चुका है तो बाकी दवाओं से मौत कैसे हो गई। यहां यह भी जान लेना जरूरी है कि इस इंजेक्शन का जरा सा भी ओवरडोज दिया जाना मरीज को मौत की नींद सुला देता है। ऐसे में इलाज करने वाले चिकित्सकों के ऊपर भी सवालिया निशान खड़े होते हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी उच्च स्तरीय जांच की भी जरूरत नजर आती है।

    वही, राज्य दवा नियंत्रक नवनीत मरवाह का कहना है कि यूटी दवा नियंत्रक तथा सीडीएससीओ की टीम ने पीजीआई से सैंपल ले लिए हैं। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि स्टेट ड्रग अथॉरिटी के द्वारा भी लैब से दवा के सैंपल ले लिए गए हैं। वहीं सहायक दवा नियंत्रक गरिमा ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि दवा के लैब से सैंपल लिए जाने के बाद बाजार में उपलब्ध इन दवाओं को रिकॉल करवा लिया गया है। उन्होंने कहा कि लैब की रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा कि असल मामला क्या है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • आयुर्वेदिक अस्पताल के गेट पर फंदे से लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव, क्षेत्र में सनसनी
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.