बड़ू साहिब हिमाचल वार्ता न्यूज) :- भारत के पूर्व राष्ट्रपति डा0 सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मोत्सव शिक्षक दिवस के रूप में बड़ू साहिब के सभी 120 अकाल अकादमियों में धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने शिक्षक दिवस पर सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जीवनी पर प्रकाश डाला। रंगारंग प्रस्तुतियों और पोस्टरों के माध्यम से बच्चों ने इस दिवस की शिक्षकों को बधाई दी।
इस मौके पर अकाल अकादमी बडू साहिब अध्यक्ष बाबा डॉ0 देविंदर सिंह ने कहा कि वर्तमान तकनीकि के युग में प्रत्येक शिक्षक को समय के साथ स्वयं को अपडेट करते रहना चाहिए, तभी शिक्षक अपने दायित्वों एवं कर्तव्यों का भलीभांति निर्वहन कर देश को विकासशील से विकसित भारत बनाने में अपना योगदान कर सकेंगे।
गौर रहे कि 120 अकाल अकादमी श्रखंला भारत की एकमात्र महिला प्रधानाध्यापकों की श्रखंला है जिसमे सभी 120 महिला प्रधानाचार्या पिछले 35 सालो से अकादमी को सुचारु रूप से चला रही है। सभी महिला प्रधानाचार्या का अकाल अकादमी की उन्नति में बहुत बड़ा योगदाना रहा है जिनके अकथ प्रयासों के कारण दूरदराज के बच्चे अकादमी में गुणवत्ता शिक्षा ले रहे हैं। अकादमी के बदलाव और विकास में सभी महिला प्रधानाचार्या का महत्पूर्ण योगदान रहा है।
इसके बाद बच्चों ने अपने शिक्षकों को उपहार भेंट किए गए । यह क्षण काफी मार्मिक एवं भावनात्मक था जब उपहार लेने के दौरान शिक्षक बहुत ज्यादा भावविभोर हुए और उनकी आंखे आंसूओं से भर गई थी ।
Breakng
- राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
- 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
- शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
- द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
- कैम्पस इंटरव्यू
Monday, June 8
