Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 8
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»कालाअंब-पांवटा साहिब राष्ट्रीय उच्च मार्ग-07 को फोरलेन बनाने के सभी टेंडर रद्द
    सिरमौर

    कालाअंब-पांवटा साहिब राष्ट्रीय उच्च मार्ग-07 को फोरलेन बनाने के सभी टेंडर रद्द

    By Himachal VartaSeptember 6, 2022
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज):- कालाअंब-पांवटा साहिब राष्ट्रीय उच्च मार्ग-07 को फोरलेन बनाने के सभी टेंडर रद्द कर दिए हैं। ये निविदाएं राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण विभाग ने उक्त राजमार्ग को फोरलेन बनाए जाने की कवायद के मद्देनजर निविदाएं आमंत्रित की थीं। हालांकि, अभी उक्त राजमार्ग को फोरलेन बनाने के लिए बजट का प्रावधान केंद्र से नहीं हो पाया है।

    निविदाएं परामर्श (कंसलटेंसी) के लिए आमंत्रित की गई थीं। बताया जा रहा है कि वर्तमान में भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने अन्य सभी निविदाओं को भी रद्द कर दिया है। अब मंत्रालय स्वयं निविदाएं आमंत्रित कर लगभग 60 किलोमीटर लंबे उक्त राजमार्ग को फोरलेन बनाने की कवायद शुरू करेगा।

    माना जा रहा है कि इस कार्य में थोड़ा विलंब हो सकता है, लेकिन नियमानुसार कार्य को निर्धारित समय में पूरा करने का लक्ष्य भी तय मापदंडों के अनुसार रहेगा। कालाअंब से पांवटा साहिब तक प्रस्तावित फोरलेन राष्ट्रीय उच्च मार्ग से प्रदेश के अलावा पड़ोसी राज्य हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ और उत्तराखंड आदि जुड़े होने के कारण हजारों वाहन रोजाना आवाजाही करते हैं।

    इस एनएच की कई स्थानों पर चौड़ाई बहुत कम है, जहां अकसर दुर्घटनाओं की संभावना बनी रहती है। इन्हीं सब पहलुओं को केंद्रित कर उक्त सड़क के करीब 60 किलोमीटर लंबे भाग को फोरलेन बनाने की कवायद शुरू की गई है।

    बता दें कि कालाअंब-पांवटा साहिब एनएच पर दिनोंदिन वाहनों की संख्या बढ़ रही है। बातापुल से आगे पांवटा साहिब का कुछ हिस्सा फोरलेन हो चुका है। अब कालाअंब से बातापुल तक हिस्से को फोरलेन किया जाना प्रस्तावित है। इसके निर्माण से सफर और भी आसान होगा।

    राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिशासी अभियंता प्रमोद उप्रेती ने बताया कि राष्ट्रीय उच्च मार्ग-07 को फोरलेन बनाने के लिए आमंत्रित की गईं निविदाएं केंद्रीय मंत्रालय ने फिलहाल स्थगित कर दी हैं।

    नई निविदाएं सीधे तौर पर केंद्रीय मंत्रालय ही आमंत्रित करेगा। मंत्रालय में निविदाओं की संस्तुति के बाद ही बजट का प्रावधान होगा। फोरलेन का कार्य जल्द ही शुरू होने की संभावना है
    ।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.