पांवटा साहिब (हिमाचल वार्ता न्यूज):-रमौर जिले के उपमंडल पांवटा साहिब में प्रति वर्ष धान की बंपर पैदावार होती रही है। लेकिन इस वर्ष सभी किसानों की धान की फसल पूरी तरह से खराब हो गई है। दिन रात एक करके किसानो ने धान फसल पर मेहनत की थी। लेकिन वायरस की चपेट में आए धान से किसानों को लाखों की चपत लगी है।
फसल खराब होता देख किसान धान की फसल को खेतों में ट्रैक्टर के माध्यम से खुद ही नष्ट कर रहे हैं। सूरजपुर में करीब 27 बीघा भूमि पर किसानों ने धान को खुद नष्ट कर दिया। किसानों का कहना है कि रोग लगने से धान की फसल होने की अब बिलकुल भी उम्मीद नहीं है।
वही , किसानों का कहना है कि उन्हें उचित मुआवजा दिया जाए, अन्यथा एक बार फिर अपनी आवाज को बुलंद करने के लिए वह सड़कों पर उतरने से गुरेज नही करेंगे ।