ददाहू ( हिमाचल वार्ता न्यूज)प्राथमिक पाठशाला ददाहू में केन्द्रस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ । इस प्रतियोगिता में डी0ए0वीएन0 पब्लिक स्कूल ददाहू के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया । लडकों के वर्ग में सुजल टूर्नामैन्ट का सर्वश्रेष्ट धावक रहा । 50 मीटर दौड में सुजल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया , 100 मीटर में युग्म ने प्रथम स्थान प्राप्त किया , 200 मीटर में सुजल द्वितीय स्थान पर रहा । 1500 मीटर दौड में हर्षित ठाकुर ने प्रथम और सुजल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया । लडकियों के वर्ग में 50 मीटर में अनीशा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया । 1500 मीटर में अमान्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । लम्बी कूद में हर्षित शर्मा ने द्वितीय और ऊंची कूद में हर्षित शर्मा ने प्रथम और हर्षित ठाकुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । लडकियों में अमान्या ऊंची और लम्बी कूद में प्रथम रही । शाॅट पुट में सुजल प्रथम स्थान पर रहा ।
कबड्डी और खो-खो में लडको और लडकियों के वर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त किया । बैडमिन्टन और वालीबाॅल में लडकियों के वर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त किया । चैस में विद्यालय के छात्र हिमांशु ने प्रथम स्थान प्राप्त किया ।
नाटक में विद्यालय के विद्यार्थियों ने प्रथम स्थान , लोकनृत्य प्रतियोगिता और भाषण में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस प्राथमिक केन्द्रस्तरीय प्रतियोगिता में डी0ए0वीएन0 पब्लिक स्कूल ददाहू को इस प्रतियोगिता का ऑलराऊंड बेस्ट का खिताब मिला । विद्यालय के मुख्याध्यापक श्री सतीश शर्मा ने सभी विद्याथियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया । इस अवसर पर डी0ए0वीएन0 स्कूल के प्रधानाचार्य , मुख्याध्यापक श्री सतीश शर्मा , सभी निजि विद्यालयों के मुख्याध्यापक , विद्यालय का समस्त स्टाॅफ और निजि विद्यालयों के सभी अध्यापक और अध्यापिकांए उपस्थित थे।
