Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, October 18
    Himachal Varta
    Home»खेल»अंडर 19 गर्ल्स खेलकूद प्रतियोगिता में नघेता की छात्राओं ने टेबल टेनिस में पाया प्रथम स्थान
    खेल

    अंडर 19 गर्ल्स खेलकूद प्रतियोगिता में नघेता की छात्राओं ने टेबल टेनिस में पाया प्रथम स्थान

    By Himachal VartaSeptember 8, 2022
    Facebook WhatsApp

    नाहन  (हिमाचल वार्ता न्यूज) : -हाल में ही राजकीय माध्यमिक विद्यालय ददाहू में संपन्न हुए जिला स्तरीय अंडर 19 गर्ल्स खेल कूद प्रतियोगिता में राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल नघेता की छात्राओं ने पहली बार अपना परचम लहराते हुए टेबल टेनिस प्रतियोगिता में जिले भर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

    विद्यालय की छात्राएं नंदनी, खुशी, तनवी, आयुषी तथा कशिश ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया और खिताब अपने नाम किया। इन छात्राओं का चयन अब राज्य स्तर के लिए हुआ है जो प्रतियोगिता अक्टूबर में बिलासपुर में होना लगभग प्रस्तावित है। इसके पहले भी अभी हाल ही में त्रिलोकपुर अंडर 14 बॉयज प्रतियोगिता में नघेता विद्यालय वॉलीबॉल में उप विजेता रहा था।  जिसमें इशांत, रोनित का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता व इशांत पुंडीर  का हाई जंप के लिए चयन हुआ।

    विद्यालय के प्रधानाचार्य दिलीप सिंह नेगी ने बताया कि खेल कूद प्रतियोगिता  के लिए बच्चों की मेहनत व् डीपीई राजेश चौहान एवं भाषा अध्यापक जोगेंद्र सिंह का अहम भूमिका रही है। उन्होंने इस मौके पर सभी बच्चो व उनके अभिभावकों के साथ – साथ सभी स्टाफ को बधाई दी।

    गौरतलब है कि टेबल टेनिस खेल शहरी स्कूलों का ही खेल माना जाता था। इस दुर्गम क्षेत्र के स्कूल में इस खेल को पहली बार शामिल किया गया था और इसी साल इन छात्राओं ने परिणाम भी दे दिया। इसके स्कूल की छात्राएं पहले भी हॉकी,कल्चर प्रोग्राम में राष्ट्रीय स्तर पर भी अपना लोहा मनवा चुकी हैं।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.