Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
    • आयुर्वेदिक अस्पताल के गेट पर फंदे से लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव, क्षेत्र में सनसनी
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 8
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»03 से 08 नवंबर तक आयोजित होगा अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला – गौतम
    सिरमौर

    03 से 08 नवंबर तक आयोजित होगा अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला – गौतम

    By Himachal VartaSeptember 8, 2022
    Facebook WhatsApp
    श्री रैणुका जी ( हिमाचल वार्ता न्यूज)उत्तर भारत के प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला का आयोजन इस वर्ष 03 से 08 नवंबर 2022 तक होगा। यह जानकारी मेले के प्रबंधों को लेकर आज श्री रेणुका जी के कुब्जा पैविलियन में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त सिरमौर एवं अध्यक्ष श्री रेणुका जी विकास बोर्ड राम कुमार गौतम ने दी
    उन्होंने बताया कि इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला में सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन किया जाएगा जिसके लिए प्रसिद्ध कलाकारों को प्रस्तुतियों हेतु आमंत्रित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक संध्याओं में सिरमौरी नाइट और हिमाचली नाइट का विशेष आयोजन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त मेला में दंगल, वाद्य दल प्रतियोगिता तथा कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया जाएगा।
    उपायुक्त ने कहा कि मेले के दौरान साफ-सफाई को लेकर विशेष कार्य योजना बनाई जाए। मेले में आने वाले लोगों की सहूलियत के लिए ददाहु से रेणुका सड़क पर रोशनी की भी समुचित व्यवस्था करने को लेकर उपायुक्त ने निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मेला अवधि के दौरान 13 स्वागत द्वारों का निर्माण चयनित स्थानों पर किया जाएगा।
    उपायुक्त ने कहा कि मेले के दौरान पुलिस कानून एवं व्यवस्था को बनाए रखने को लेकर पहले की भांति ही अपना प्लान तैयार करे। उन्होंने कहा कि श्री रेणुका जी मेले के दौरान स्वास्थ्य तथा आयुष विभाग द्वारा अस्थाई डिस्पेंसरी की स्थापना, बिजली, पेयजल, सड़क की मुरम्मत, शौचालयों की व्यवस्था, खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए सेंपलिंग टीम का गठन समेत मेले से जुड़े अन्य विभिन्न पहलुओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
    उपायुक्त ने इस बात पर भी जोर दिया कि मेले से पहले श्री रेणुका जी में सभी आधारभूत सुविधाओं की उपलब्धता हर हाल में सुनिश्चित की जानी चाहिए ताकि मेले के दौरान लोगों को असुविधाओं का सामना ना करना पड़े। उन्होंने कहा कि पार्किंग और यातायात व्यवस्था को भी बेहतर बनाया जाए। उन्होंने कहा कि मेले के सफल आयोजन हेतु सभी कार्यों के लिए उप समितियों का गठन किया जाएगा।
    उपायुक्त ने कहा कि मेला के आयोजन से जुड़ी सभी उप समितियां अपने स्तर पर भी बैठकों का आयोजन करें ताकि मेले के स्वरूप और प्रबंधों को अंतिम रूप दिया जा सके। उन्होंने कहा कि मेला परिसर में मांस, मछली, शराब तथा पॉलिथीन प्रयोग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
    इस अवसर पर विधायक श्री रेणुका जी विनय कुमार, अध्यक्ष जिला परिषद सीमा कन्याल, अतिरिक्त उपायुक्त मनेश यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बबीता राणा, एसडीएम नाहन रजनेश कुमार, एसडीएम संगड़ाह डॉ विक्रम नेगी, अध्यक्ष बीडीसी संगडाह मेलाराम शर्मा, पूर्व विधायक रूप सिंह, तहसीलदार ददाहु चेतन चौहान, अध्यक्ष एपीएमसी सिरमौर रामेश्वर शर्मा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी रेणुकाजी विकास बोर्ड दीपराम शर्मा, रेणुकाजी विकास बोर्ड के गैर सरकारी सदस्य और विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
    • आयुर्वेदिक अस्पताल के गेट पर फंदे से लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव, क्षेत्र में सनसनी
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.