Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, June 7
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»उपनिदेशक कार्यालय में सुनवाई न होने पर कार्यालय में धरने पर बैठे कर्मचारी
    सिरमौर

    उपनिदेशक कार्यालय में सुनवाई न होने पर कार्यालय में धरने पर बैठे कर्मचारी

    By Himachal VartaSeptember 8, 2022
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचलवार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ शिक्षा विभाग जिला सिरमौर का एक प्रतिनिधिमंडल राज्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष आकाश विश्नोई से मिलने उनके कार्यालय में पहुंचा। इस दौरान कर्मचारी संघ ने उन्हें अपनी समस्याओं के प्रति अवगत करवाया। संघ ने कहा कि वह जिलाध्यक्ष निर्मल सिंह व जिला महासचिव रामलाल के नेतृत्व में अपनी पदोन्नति व दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के नियमितीकरण के संबंध में उपनिदेशक कार्यालय में करमचंद उपनिदेशक से आज मिलने पहुंचे थे

    उन्होंने कहा कि यहाँ पर उपनिदेशक ने उनकी बातों को अनसुना कर दिया। जिसके बाद वह राज्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष जिला सिरमौर आकाश विश्नोई से मिलने उनके कार्यालय में अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे तथा उपनिदेशक कार्यालय में कोई भी सुनवाई ना होने की बात कह कर वहीं उनके कार्यालय में धरने पर बैठ गए। वहीँ, आकाश विश्नोई ने तुरंत उनकी समस्याओं पर गौर करते हुए उपनिदेशक से बातचीत की।

    यहाँ उन्हें अवगत करवाया कि हिमाचल में केवल जिला सिरमौर ही ऐसा जिला रह गया जहां पर इन चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की पदोन्नति या नियमितीकरण नहीं हो रहा है। जिला के प्रधानाचार्य व मुख्य अध्यापकों के द्वारा उनका विवरण भेजने में पिछले 6 माह से उदासीनता का रवैया अपनाया जा रहा है और उपनिदेशक कार्यालय द्वारा उनके विरुद्ध कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है।

    हिमाचल प्रदेश में अभी कुछ ही दिनों में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं और प्रदेश में आदर्श आचार संहिता के लगते ही सभी पदोन्नतियां तथा नियमितीकरण की प्रक्रिया रुक जाएगी। इसके कारण कुछ कर्मचारी बिना ही पदोन्नति व नियमितीकरण के सेवानिवृत्त हो जाएंगे। आकाश विश्नोई के द्वारा उप निदेशक कार्यालय को 1 सप्ताह का समय इन पदोन्नती की सूची को जारी करने के लिए दिया गया है इसके उपरांत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ शिक्षा विभाग तथा गैर शिक्षक कर्मचारी महासंघ हिमाचल प्रदेश अपनी आगामी रणनीति तैयार कर इस पर कार्य करेगा और इसका सारा उत्तरदायित्व उपनिदेशक कार्यालय नाहन का होगा।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.