राजगढ़ हिमाचल वार्ता न्यूज) :- किसानों को कृषि की नवीनतम तकनीक की जानकारी देने बारे राजगढ़ की दूरदराज पंचायत कोटी पधोग में मानव संसाधन कार्यक्रम पर दो दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया । जिसमें कोटी पधोग क्षेत्र के करीब 50 किसानों ने भाग लिया । इस शिविर का आयोजन केंद्रीय नाशीजीव प्रबंधन केंद्र सोलन के तत्वाधान में किया गया । कार्यक्रम में वैज्ञानिक डाॅ0 एसके गुप्ता ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की । जबकि स्थानीय पंचायत प्रधान कौशल्या देवी विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रही । डाॅ0 एसके गुप्ता ने किसानों को कृषि की विभिन्न नवीनतम तकनीकों बारे जानकारी दी गई । फसलों को कीटनाशक दवाओं का प्रयोग किए बिना कैसे बचाया जा सकता है इस बारे शिविर में कृषि विशेषज्ञों द्वारा किसानों को जानकारी दी गई । केंद्रीय नाशीजीव प्रबंधन कें्रद की टीम में वनस्पति सरंक्षण एवं कीट विज्ञान विशेषज्ञ, डाॅ वाईएस पठान और डाॅ0 स्वरूप कुमार, कृषि विभाग से डाॅ0 सुशील कुमार, सहायक वनस्पति सरंक्षण एवं कीट विज्ञान ईदू , वैज्ञानिक सहायक अजय कुमार और मंगलेश पटियाल ने किसानों को एकीकृत कीट प्रबंधन के लाभ व रासायििनक कीटनाशकों के दुष्प्रभाव तथा बीज को उपचारित करने के फायदे बारे जानकारी दी गई । इसके अतिरिक्त किसानों को मित्र व दुश्मन कीटों की पहचान करने के विभिन्न तरीके बताए गए। विशेषज्ञों द्वारा किसानों के साथ खेत सर्वेक्षण भी किया गया तथा मित्र कीटों के लाभ बारे विस्तार से जानकारी दी गई ।
स्थानीय प्रधान कौशल्या देवी और उप प्रधान दुर्गादास, स्थानीय किसान प्रताप मेहता ने अपने संबोधन में कृषि वैज्ञानिकों का स्वागत किया गया । उन्होने किसानों को कृषि की नवीनतम तकनीक बारे मार्गदर्शन करने के लिए आभार व्यक्त किया गया । प्रताप मेहता ने भविष्य में भी ऐसे शिविरों का आयोजन करने का आग्रह किया गया ।