Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
    • आयुर्वेदिक अस्पताल के गेट पर फंदे से लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव, क्षेत्र में सनसनी
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 8
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»वामन द्वादशी मेले की प्रथम सांस्कृतिक संध्या में लोक कलाकारों ने बांधा समा
    सिरमौर

    वामन द्वादशी मेले की प्रथम सांस्कृतिक संध्या में लोक कलाकारों ने बांधा समा

    By Himachal VartaSeptember 8, 2022
    Facebook WhatsApp
    सराहां( हिमाचल वार्ता न्यूज) – 07 से 09 सितम्बर तक आयोजित किए जा रहे सिरमौर जिला के सराहां के प्रसिद्ध वामन द्वादशी मेला की प्रथम संध्या पर लोक कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से समय बांधा और लोगों का खूब मनोरंजन किया। इस अवसर पर लोक कलाकार दिलीप सिरमौरी तथा रीना ठाकुर ने अपनी बेहतरीन प्रस्तुतियां दी। इसके अलावा स्थानीय कलाकारों ने भी श्रोताओं का भरपूर मनोरंजन किया।
    गत सांय आयोजित सराहां मेला मैदान में आयोजित प्रथम सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्य अतिथि हिमाचल प्रदेश कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष बलदेव भंडारी ने शिरकत की।
    इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए बलदेव भंडारी ने कहा कि सराहां का ऐतिहासिक वामन द्वादशी मेला कोरोना संकट के कारण गत दो वर्ष आयोजित नहीं हो पाया। उन्होंने कहा कि हम देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के आभारी हैं जिनके नेतृत्व में देश और प्रदेश ने कोरोना महामारी पर बहुत ही शानदार ढंग से काबू पाया। उन्होंने कहा कि आज कोरोना के खौफ से आमजन मुक्त हो गया है और यही वजह है कि हम सब खुले वातावरण में इस मेले का आनंद ले रहे हैं।
    बलदेव भंडारी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में वर्तमान प्रदेश सरकार ने पच्छाद के हर क्षेत्र में विकास सुनिश्चित हुआ है। उन्होंने कहा कि आज पच्छाद निर्वाचन क्षेत्र के सराहां में एसडीएम कार्यालय के साथ लोक निर्माण विभाग का डिविजन खुल गया है और बिजली विभाग का डिविजन शीघ्र ही क्रियाशील होगा। इसके अलावा सराहां में 100 बिस्तर वाले अस्पताल की शुरुआत भी हो गई है।
    एसडीएम पच्छाद डा. संजीव धीमान ने सांस्कृतिक संध्या में पधारे मेहमानों व स्थानीय लोगों स्वागत किया और मेले में पधारने पर उनका आभार व्यक्त किया।
          इस मौके पर पच्छाद भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र नेहरू व अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
    • आयुर्वेदिक अस्पताल के गेट पर फंदे से लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव, क्षेत्र में सनसनी
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.