कुल्लू ( हिमाचल वार्ता न्यूज)कुल्लू के साथ लगते कुल्लू-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग में रामशीला वैष्णों माता मंदिर के पास दो ट्रक की जोरदार टक्कर हुई। दोनों ट्रक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। इसमें सवार चालक घायल हो गए हैं। घायलों को आसपास के लोगों ने तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल को लाया गया। जहां पर उनका उपचार चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और छानबीन करनी शुरू कर दी है। एक गाडी सेब लोड करके बंदरोल सब्ज़ी मंडी से मैंनपुरी जा रही थी। रात करीब 11.20 बजे जब गाडी वाशिंग से आगे वैष्णों माता मंदिर के पास पहुंची तो आगे से एक ट्रक चालक अपनी दिशा को छोडता हुआ तेज रफ़्तार से दूसरी गाड़ी से टकराया। दोनों सडक में पलट गई और हमारी गाडी मे लदे सेबों को क्रेट सारे सड़क में बिखर गए और दोनों गाडियों को काफी नुकसान हो गया है। इस हादसे में दोनों गाड़ियों के चालक विजय सिंह और चमन लाल को फिलहाल हल्की चोटें आई हैं।
Breakng
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
- नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
- विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
- राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
Wednesday, September 2
