सोलन ( हिमाचलवार्ता न्यूज)सोलन शहर में आज गणेश विसर्जन यात्रा निकाली गई शिल्ली रोड से होते हुए ये यात्रा सोलन के मॉल रोड और कोटलानाला तक निकली गई, वहीं इस यात्रा में सोलन शहर के सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। इस शोभायात्रा में विशेष रूप से प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य तरसेम भारती मौजूद रहे इस दौरान राम मेमोरीयल सोसाइटी के सदस्यों ने इस शोभायात्रा में भाग लिया मीडिया को जानकारी देते हुए राम मेमोरियल सोसायटी के सदस्यों ने बताया कि 5 सितंबर को उनके द्वारा गणपति स्थापना की गई थी वहीं आज इनका विसर्जन गिरी नदी में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पिछले कई सालों से वे शहर के शिल्ली रोड पर गणेश मूर्ति स्थापना करते आए हैं। इस बार भी उन्होंने विधिवत रूप से पूजा अर्चना कर गणेश उत्सव मनाया है। वहीं दूसरी तरफ इस कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भारती ने भी लोगों को गणेश उत्सव की बधाई देते हुए लोगों के स्वस्थ जीवन की कामना की।
Breakng
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
- रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
- महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
- नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
Sunday, October 18
