Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
    • आयुर्वेदिक अस्पताल के गेट पर फंदे से लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव, क्षेत्र में सनसनी
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 8
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»सिरमौर में लंपी रोग के प्रसार को रोकने के लिए बाहर से पशुओं को लाने और लेजाने पर लगा प्रतिबंध
    सिरमौर

    सिरमौर में लंपी रोग के प्रसार को रोकने के लिए बाहर से पशुओं को लाने और लेजाने पर लगा प्रतिबंध

    By Himachal VartaSeptember 9, 2022
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज):-   जिला सिरमौर में लम्पी त्वचा रोग के प्रसार को रोकने के लिए पशु अधिनियम-2009 में संक्रामक और संक्रामक रोगों की रोकथाम और नियंत्रण के तहत नियंत्रित क्षेत्रों में बाहर से पशुओं (गाय और भैंस) को लाने और ले जाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। यह प्रतिबंध शुरुआत में चार सप्ताह की अवधि के लिए जारी रहेगा।

    इस सम्बन्ध में आदेश जारी करते हुए उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने बताया कि जिला सिरमौर में लम्पी त्वचा रोग के प्रसार को रोकने के लिए जिला प्रशासन और पशुपालन विभाग द्वारा हर मुमकिन कदम उठाया जा रहा है जिसके तहत ग्रसित पशुओं का प्राथमिकता के आधार पर टीकाकरण भी किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि टीकाकरण कार्य को गति देने हेतु 22 टीमों का गठन किया गया है जबकि ग्रसित पशुओं के इलाज के लिए 21 टीमों का गठन किया गया

    उन्होंने कहा कि पंचायतें अपने स्तर पर सुनिश्चित करेगी कि पशुओं को लाने और ले जाने का कार्य न हो रहा हो। यदि ऐसा कोई मामला संज्ञान में आता है तो दोषी के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही अमल में लायी जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि किसी पशु की मृत्यु लम्पी त्वचा रोग से हो जाती है तो पंचायत द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के तहत उसे एक गहरे गढ़ा कर दफनाया जायेगा जिसके लिए वह 15वें वित्त आयोग की राशि का उपयोग कर सकते हैं।

    इसके अतिरिक्त पंचायतें अपने क्षेत्र में सैनिटाइजेशन के कार्य भी करवाएंगी और निराश्रित पशुओं की देखभाल और रख रखाव भी सुनिश्चित करेंगी। उपायुक्त ने बताया कि जिला सिरमौर में लगभग 2.70 लाख गाय हैं और लगभग 38000 भैंसें हैं। अभी तक लगभग 9000 पशुओं में लम्पी त्वचा रोग पाया गया है जिनमें से 4700 से अधिक इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं तथा लगभग 4200 अभी इस रोग की चपेट में हैं। इस रोग से अभी तक 287 पशुओं की मृत्यु हुई है। जिला में अभी तक लगभग 35000 पशुओं को वैक्सीन लगाई जा चुकी है तथा शेष को भी जल्द वैक्सीन लगाई जाएगी।

    पशुओं को लंपी संक्रमण बीमारी से बचाव के लिए अपनाएं ये तरीके

    लम्पी संक्रमण पशुओं को बचाने के तरीकों की जानकारी देते हुए उपनिदेशक पशुपालन डॉ नीरू शबनम ने बताया कि स्वस्थ पशुओं को संक्रमित पशुओं से अलग बाँध कर रखें व उनको चारा और पानी भी अलग-अलग दे। पशुशाला में कीटों, मक्खियों व मच्छरों पर काबू करने के उपाय तुरंत करें। संक्रमित पशुओं वाले क्षेत्र घर आदि जगह पर साफ-सफाई (20 प्रतिशत ईयर क्लोरोफॉर्म, फिनाइल 2 प्रतिशत, सोडियम हाइपोक्लोराइड 1 से 2 प्रतिशत, आयोडीन कमपाउंड 1ः33 और अमोनियम कंपाऊंड) से संक्रमण मुक्त करें।

    50 लीटर पानी, 250 ग्राम फिटकरी मिलाकर इस घोल को स्वस्थ व रोगी गाय को अलग-अलग कपड़े से पोछें। संक्रमित क्षेत्र से अन्य क्षेत्रों में पशुओं के आवागमन को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित करें। संक्रमित पशु के 5 किलो मीटर के दायरे में स्वस्थ पशुओं का टिकाकरण प्रतिबंधित है। पशु के संक्रमित होने पर तुरंत नजदीकी पशु औषधालय या पशु चिकित्सालय में इलाज हेतु सम्पर्क करे।

    उन्होंने बताया कि लोगों की सुविधा के लिए पशुपालन विभाग द्वारा जिला के हर एक उपमंडल स्तर पर हेल्पलाइन नंबर भी जारी किये गए हैं। नाहन उपमंडल में लोग डॉ परवेश ठाकुर 8627061539 और डॉ रितिका गुप्ता 9729498068 से संपर्क कर सकते हैं। इसी प्रकार, पांवटा साहिब उपमंडल में डॉ पंकज कुमार 8199002233 और डॉ निकुंज गुप्ता 8894836599 से संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि शिलाई उपमंडल में डॉ अमित महाजन 9418059905 और डॉ किरण ठाकुर 8219918879 से संपर्क कर सकते हैं। इसी प्रकार संगड़ाह उपमंडल में डॉ अमित वर्मा 9418676793, डॉ दीपिका बिष्ट 9418877610 और डॉ रेनू चैहान 7018181794 तथा राजगढ़ उपमंडल में डॉ अभिषेक गाँधी 9418488334 और डॉ जय राम 9418055446 से संपर्क कर सकते हैं।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
    • आयुर्वेदिक अस्पताल के गेट पर फंदे से लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव, क्षेत्र में सनसनी
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.