नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा प्रदेश भर में चलाये जा रहे विशेष प्रचार अभियान के तहत जिला सिरमौर के 6 विकास खण्डों की 12 पंचायतों में आज फोक मीडिया कार्यक्रमों से प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों, कार्यक्रमों व योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया गया।
इस कड़ी में नाहन विकास खण्ड की ग्राम पंचायत पराडा व पनार, संगडाह की गा्रम पंचायत शामरा व नोहराधार, पांवटा साहिब की ग्राम पंचायत मधाणा व मालगी, पच्छाद के सराहां व बाग पशोग,राजगढ़ की नेहरपाब व कोठिया जाजर तथा शिलाई विकास खण्ड की ग्राम पंचायत जरवा जुनैली व डाहर में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान जहां कलाकारों ने गीत संगीत से लोगों का मनोरंजन किया वहीं सरकार की विभिन्न योजनाओं जिसमें सहारा योजना के तहत आर्थिक रुप से कमजोर वर्ग को गम्भीर बीमारियों में स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ प्रति माह 3 हजार रुपये की वितीय सहायता सरकार द्वारा प्रदान करने, कौशल विकास योजना, मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन 1100, आदि कई योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। उन्होने मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना में विभिन्न गतिविधियों के लिए एक करोड़ रूपये तक के निवेश पर 25 प्रतिशत उपदान, महिलाओं को 30 व विधवाओं को 35 प्रतिशत उपदान दिए जाने की जानकारी दी।
नुक्कड नाटक प्रस्तुति के दौरान महिला कलाकारों ने प्रदेश सरकार द्वारा हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत किराए में छूट देने का भी जिक्र किया। उन्होेने बताया कि महिला सशक्तिकरण व पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना आरंभ की गई है। इस योजना के तहत उज्जवला योजना से छूट गए ऐसे सभी हिमाचली परिवारों को शामिल किया गया है जिनके पास अपना घरेलू गैस कनेक्शन नहीं था।
Breakng
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
Thursday, September 3
