Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 8
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»उपायुक्त ने ‘‘बायजूस’’ के सौजन्य से राईजिंग सिरमौर क्लासिस का किया शुभारम्भ
    सिरमौर

    उपायुक्त ने ‘‘बायजूस’’ के सौजन्य से राईजिंग सिरमौर क्लासिस का किया शुभारम्भ

    By Himachal VartaSeptember 9, 2022
    Facebook WhatsApp
    नाहन-( हिमाचल वार्ता न्यूज) सिरमौर राम कुमार गौतम ने आज नाहन में राईजिंग सिरमौर क्लासिस के तहत राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग के लिए विख्यात ‘‘बायजूस कोचिंग इंस्टीच्यूट’ की निशुल्क कोचिंग सुविधा का शुभारंभ किया।
      उपायुक्त ने इस अवसर पर अपने सम्बोधन में बताया कि जिला प्रशासन ने सिरमौर जिला में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को निशुल्क कोचिंग की सुविधा देने के उददेयश्य से जिला प्रशासन और ‘‘बाईजू’’ के बीच एग्रीमेंट किया है। यह कोचिंग इंस्टीच्यूट, इच्छुक विद्यार्थियों को तीन सालों तक निशुल्क ऑन-लाईन और ऑफ़ लाईन कोचिंग प्रदान करेगी।
      उपायुक्त ने बताया कि विद्यार्थी ऑफ़-लाईन और ऑन लाईन दानों तरह से कोचिंग क्लासिस ज्वाईन कर सकते हैं। ऑफ़-लाईन कोचिंग के लिए विद्यार्थियों को निर्धारित क्लास रूम में ही आना होगा, जबकि ऑन लाईन कोचिंग कहीं पर भी ली जा सकती है। जो विद्यार्थी ऑनलाइन निशुल्क कोचिंग का लाभ उठाना चाहते हैं उन्हें बाईजू की ओर से पासवर्ड दिया जाएगा और केवल पासवर्ड प्राप्त विद्यार्थी ही ऑन-लाईन कोचिंग का लाभ उठा पाएंगे।
    उपायुक्त ने बताया कि बायजूस की ओर से निशुल्क कोचिंग के लिए जिला प्रशासन द्वारा एक सोसायटी का गठन किया गया है जिसमें पंजीरकण शुल्क प्रति विद्यार्थी 200 रुपये रखा गया है जबकि बीपीएल परिवार से सम्बन्धित छात्र के लिए शुल्क 100 रुपये रखा गया है। इसके अलावा विद्यार्थी से अन्य किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा।
      राम कुमार गौतम ने बताया कि सिरमौर जिला के दूरदराज क्षेत्र जैसे शिलाई, संगडाह आदि स्कूलों मे पढ़ने वाले ऐसे विद्यार्थी जो, जमा दो में मेडिकल क्लास  की तैयारी कर हैं, उन्हें उसी क्षेत्र के चिन्हित स्थानों पर कोचिंग की सुविधा प्रदान की जाएगी।
    उपायुक्त ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों से निशुल्क कोचिंग सुविधा का लाभ उठाने के लिए अपना पंजीकरण सम्बन्धित केन्द्र में करवाने का आग्रह किया है।
      इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त मनेश यादव, परियोजना निदेशक, डीआरडीए अभिषेक मित्तल के अलावा शिक्षा विभाग के अधिकारी, बायजूस कोचिंग इंस्टीच्यूट के अधिकारी और काफी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.